करनाल 18 जनवरी, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नात्तकोर महाविद्याालय सै०14 करनाल में आगामी 27 व 28 जनवरी को दो दिवसीय महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 80 कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले में कोई भी प्रार्थी जिनका नाम रोजगार विभाग हरियाणा की वैबसाइट 222.द्धह्म्द्ग3.द्दश1.द्बठ्ठ पर दर्ज है, भाग ले सकते हैं।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि मेले मेंं 10 वीं,12 वीं, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर,स्नातक,स्नात्तकोर भाग ले सकते हैं। प्रार्थी अपने साथ बायोडाटा,योग्यता प्रमाण-पत्र,रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा आधार कार्ड की पांच-पांच प्रतियां साथ लेकर आयें। यह मेला 2 दिन तक चलेगा, जिन प्रार्थियों का नाम रोजगार विभाग की वैबसाइट पर दर्ज नहीं है,ऐसे प्रार्थी अपना नाम विभाग की वैबसाइट पर दर्ज करवा लें।
Post Now India Post Now India