Breaking News
Home / Uncategorized / नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह एवं उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1 पर पंजाब-हिमाचल ढाबा को ध्वस्त किया गया

नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह एवं उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1 पर पंजाब-हिमाचल ढाबा को ध्वस्त किया गया

करनाल 10 सितम्बर, जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह एवं उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1 पर पंजाब-हिमाचल ढाबा को ध्वस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1 पर अवैध रूप से चल रहे पंजाब-हिमाचल ढाबे को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुत अधिक संख्या में अवैध रूप से ढाबे चल रहे हैं, इस बारे ढाबा मालिकों से पूर्व में भी दो बार मीटिंग की जा चुकी थी तथा उन्हें सीएलयू के बारे में विस्तार से समझाया गया था और हरसंभव मदद की पेशकश भी की गई थी। परंतु अभी तक किसी ने भी सीएलयू के आवेदन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इसे संज्ञान में लेते हुए अभी तक 4 ढाबों को तोड़ा जा चुका है तथा बाकी के अवैध ढाबों को भी शीघ्र ही गिराया जाएगा।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अगले छ: माह में सभी अवैध ढाबों को हटाया जाएगा तथा इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कौताही नहीं बरती जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *