Breaking News
Home / Education / कर्णनगरी के 101 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा राह ग्रुप

कर्णनगरी के 101 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा राह ग्रुप

करनाल। कर्णनगरी करनाल शहर व जिले से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 101 होनहार टॉपर्स को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से जुलाई माह के अन्त में आयोजित सम्मान समारोह अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस में सम्मानित किया जाएगा। जिले भर से चयनित विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाना है। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक करेंगे, जबकि विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, ओपीजेएस विश्वविद्यालय के वाईस चासंलर प्रो. दलेल सिंह, हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान, राह संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश भर से प्रदेश भर से शिक्षा, खेल, राजनीति व समाजसेवा से जुड़ी कई नामी हस्तियां मौजूद रहेगी। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के करनाल जोन सह-प्रभारी अमित गुलाटी व करनाल राह क्लब की महिला अध्यक्षा सपना कादियान ने बताया कि इस अवार्ड के लिए विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से या व्यक्तिगत स्तर पर 20 जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकेंगे। राह संस्था के प्रवक्ता के अनुसार अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2019 प्राप्त करने आने वाले विद्यार्थियों को साईस प्रदशर्नी, रोबोटिक्स वर्कशॉप, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व दूसरे माध्यमों से अपनी दक्षता विकसित करने का भी मौका मिलेगा। प्रवक्ता के अनुसार अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2019 के लिए कक्षा दस, दस जमा दो में से किसी भी एक कक्षा में कम से कम 85 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इन कक्षाओं में पहले प्रयास में असफल रहे विद्यार्थी इस अवार्ड के पात्र नहीं होंगे। इस अवार्ड के लिए विद्यार्थियों को तय आवेदन फार्म या साधारण कागज पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, ईमेल, जन्म तिथि, संपर्क नंबर, पत्राचार के लिए पता दर्शाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को अपनी पिछली कक्षा की माक्र्स-सीट की फोटो कॉपी (सत्यापित) व दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो देने होंगे। ये दस्तावेज राह क्लब करनाल के कार्यालय में 20 जुलाई 2019 शाम चार बजे तक जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद पहुंचे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ये अवार्ड राह ग्रुप फांउडेशन की एचबीटीएसई परीक्षा से रुप से अलग हैं। राह ग्रुप की एचबीटीएसई की परीक्षा के विजेताओं को दिसंबर माह के अन्तिम दिनों में व्यापक स्तर पर सम्मानित करेगा। जिसके पहले चरण में प्रदेश के 1284 स्कूलों के 4000 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *