कैथल, 22 जून: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा हरियाणा में पहली बार विभिन्न विधाओं के लिए कला संस्कृति योजना के अंतर्गत विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत विभिन्न विधाओं जैसे कि गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला एवं मूर्तिकला के कलाकारों से निर्धारित प्रपत्र पर प्रविष्टियां 10 जुलाई 2019 तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कलाकार विभाग की वैबसाईट 222.ड्डह्म्ह्लड्डठ्ठस्रष्ह्वद्यह्लह्वह्म्ड्डद्यड्डद्घद्घड्डद्बह्म्ह्यद्धह्म्4.द्दश1.द्बठ्ठ पर वर्णित नियम एवं शर्तों सहित प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कला संस्कृति योजना के अंतर्गत बाजे भगत आजीवन उपलब्धि पुरस्कार के तहत एक पुरस्कार के लिए 55 वर्ष से अधिक आयु को निर्धारित किया गया है, जिसमें 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा कला रत्न पुरस्कार योजना के 11 पुरस्कार हेतू 55 वर्ष तथा इससे अधिक आयु निर्धारित की गई है, जिसमें 50 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। हरियाणा कला श्री पुरस्कार योजना के तहत 40 पुरस्कारों हेतू 41 से 55 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है, जिसमें 40 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा कला प्रवीण पुरस्कार योजना के तहत 40 पुरस्कारों हेतू 31 से 40 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है, जिसके तहत 30 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा कला मेधा पुरस्कार योजना के तहत 40 पुरस्कारों हेतू 30 वर्ष तक की आयु निर्धारित की है, जिसके तहत 20 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा आधिवासी विभिन्न विधाओं जैसे कि गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला एवं मूर्तिकला के कलाकारों से निर्धारित प्रपत्र पर 10 जुलाई 2019 तक आवेदन आमंत्रित हैं। एक कलाकार केवल एक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा जो कलाकार पूर्व में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, वे इस पुरस्कार हेतू आवेदन करने के पात्र नही होंगे। जिन कलाकारों ने बाजे भगत आजीवन उपलब्धि पुरस्कार के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नही है। इसकी पूर्ण जानकारी कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की वैबसाईट 222.ड्डह्म्ह्लड्डठ्ठस्रष्ह्वद्यह्लह्वह्म्ड्डद्यड्डद्घद्घड्डद्बह्म्ह्यद्धह्म्4.द्दश1.द्बठ्ठ पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के दूरभाष नंबर 0172-5059155 तथा मोबाईल नंबर 9466566077 पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Post Now India Post Now India