Breaking News
Home / Politics / कांग्रेस करती है गंदी राजनीती: विज

कांग्रेस करती है गंदी राजनीती: विज

कुरुक्षेत्र, 14 दिसम्बर | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को दी गई क्लीन चिट से यह प्रमाणित होता है कि राहुल गांधी हमेशा देश में झूठ की राजनीति करते हैं। इसलिए राहुल गांधी को देश से हाथ जोडक़र क्षमा याचना करनी चाहिए।

श्री विज ने कहा कि कांग्रेस एवं राहुल गांधी ने जिस प्रकार से संसद तथा चुनाव में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है उससे उनकी समझ पर प्रश्र चिन्ह लगता है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है जिसका परिणाम उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिल्ली में खोले गए मौहल्ला क्लीनिकों में तो गाय, भैंस और जानवर धूमते पाए जाते हैं फिर वह हरियाणा के अस्पतालों के साथ दिल्ली के किन अस्पतालों की तुलना करना चाहते हैं। क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में कोई नया अस्पताल तो बनाया नहीं फिर भी वह हरियाणा के अस्पतालों को किस मुंह से गलत बता रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने एक ट्वीट करके राहुल गांधी की वास्तविकता बताई।

श्री विज ने कहा कि केजरीवाल गैस चैंबर बन रही दिल्ली को सुधार नहीं पा रहा परन्तु वह डींगे बडी-बडी हांकने का काम कर रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली अनेंक समस्याओं से घिरी हुई है जिसका समाधान उसके पास नहीं है। पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धृू पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वे भारतीय परम्पराओं के अनुसार चलने वाले इंसान नहीं हैं। इसलिए उनके विषय में कुछ भी बोलना समय बर्बाद करने के समान हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मेयर के सभी चुनावों को जीतेगी क्योंकि विपक्ष के पास तो उम्मीदवार भी नहीं रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य के क्षेत्र किए गए विकास कार्यों के फलस्वरूप आज प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 33, मातृ मृत्यु दर 127 से घटकर 101 तथा लिंगानुपात 862 से बढक़र 930 हो गया है जोकि प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का प्रतिबिम्ब है। हरियाणा के अनेक सरकारी अस्पतालों में कैथ लैब खोली गई है जहां गरीबों को नि:शुल्क तथा आम आदमी को मात्र 46हजार रूपये में स्टंट डाले जाते हैं जबकि दिल्ली में गरीबों से इसके लिए तीन-तीन लाख रूपये में लिए जाते हैं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *