Breaking News
Home / Uncategorized / काकोरी काण्ड के शहीदों की याद में निकाली साइकिल रैली

काकोरी काण्ड के शहीदों की याद में निकाली साइकिल रैली

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा 208वीं साईकिल रैली के साथ पौधारोपण किया गया। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार वर्मा, पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद और सुबेदार रविंद्र कौशिक ने शमशान घाट में पौधारोपण किया। आज काकोरी काण्ड के शहीदों को पोधा रोपित करके श्रद्धांजलि दी गई। समिति के उप प्रधान सूबेदार रविंद्र कौशिक ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से शहीद स्मारक व शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए प्रयासरत हैं । पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ भी इसी प्रकार का एक प्रयास है। पर्यावरण प्रहरी डाक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कल 10 अगस्त को शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप सुनार धर्मशाला नजदीक छोटा रेलवे स्टेशन थानेसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *