Breaking News
Home / Uncategorized / कार्य प्रगति रिपोर्ट सही नहीं पाएं जाने पर एडीसी ने ग्राम सचिवों को लगाई कड़ी फटकार: अतिरिक्त उपायुक्त

कार्य प्रगति रिपोर्ट सही नहीं पाएं जाने पर एडीसी ने ग्राम सचिवों को लगाई कड़ी फटकार: अतिरिक्त उपायुक्त

करनाल, 29 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला के सभी 8 खण्डों के ग्राम-सचिवों को बुलाया गया तथा उनके सर्कल अनुसार प्रत्येक गांव की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान एडीसी ने अनुपस्थित पाएं गए 18 ग्राम सचिवों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।

एडीसी अनिश यादव ने कहा कि जल शक्ति अभियान अन्तिम चरण में इसलिए हमें युद्ध स्तर पर कार्य करके अपने जिला की प्रगति रिपोर्ट को अव्वल स्थान पर कायम रखा होगा। उन्होंने कहा कि जलशक्ति अभियान की तकनीकी गतिविधियों को एसडीओ, पंचायती राज से समन्वय स्थापित करके पूर्ण किया जाए। सभी ग्राम सचिवों को अगले मंगलवार को होने वाली समीक्षा बैठक से पहले अपनी कार्य प्रगति रिपोर्ट में सुधान लाने तथा जलशक्ति अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों को करवाने के आदेश दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक के दौरान ररबन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्कीम के कार्यो की भी समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम सचिवांे के स्तर पर लम्बित कार्यों के लिए उनको फटकार लगाई गई। बैठक के दौरान एडीसी ने ग्राम सचिवों को दोनो स्कीमों के तहत पूरे हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द जमा करवाना सुनिश्चित करे।

इस दौरान डीडीपीओ सूरजभान, सहायक परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राजकुमार सन्धू, सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव शर्मा, पंचायती राज विभाग से एसडीओ गौरव भारद्वाज, लवकुमार, नारायण दत्त, परमिन्द्र कोहली, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खण्ड समन्वयक व मनरेगा एबीपीओ तथा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से विकास चोपड़ा, विकास गुप्ता, सुखदेव चैहान इत्यादि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *