शाहाबाद मारकंडा, 2 जनवरी बुधवार को उपायुक्त डा. एस.एस.फुलिया ने शुगर मिल एम.डी. कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए शुगर मिल के विकास कार्यों हेतू नए टैंडर देने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। शुगर मिल के एम.डी. व शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी सुशील कुमार ने शुगर मिल में पहुंचने पर उपायुक्त डा. एस.एस.फुलिया का स्वागत किया और शुगर मिल की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसंबर तक किसानों की गन्ने की पेमेंट कर दी गई है। जो प्रदेश के सभी सहकारी चीनी मिलों में सबसे प्रथम है। उन्होने बताया कि शुगर मिल में साफ सफाई, लाईट, पानी तथा किसानों को अपनी गन्ने की फसल मिल के प्रांगण में लाने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। मिल के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात मिल की तरक्की हेतू मेहनत व लग्र हेतू अपने कार्य को समर्पित हैं। इस अवसर पर मुख्य चीफ इंजीनियर सुभाष उपाध्याय चीफ कैमिस्ट सुशील कुमार, डा. आर. के. सहोता पानीपत, चीफ लेखाधिकारी दीपक खटोर व नैशनल फर्टिलाईजर व नाबार्ड कमेटी के मैंबर सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India