शाहबाद/कुरुक्षेत्र 28 दिसम्बर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के अधिकतर क्षेत्र डार्क जोन में जा चुके है और भविष्य के लिए पानी को बचाना बेहद जरुरी है। इस कार्य के लिए किसानों को फसल विविधिकरण की तरफ आगे बढऩा होगा और धान तथा गेहंू की फसल के साथ-साथ अन्य फसलों को अपनाना होगा। इस गम्भीर समस्या को जहन में रखकर शाहबाद हल्के में किसानों को बागवानी अपनाने के लिए जागरुक किया गया। इतना ही नहीं इसके लिए राज्य सरकार ने किसानों को 14 करोड़ 78 लाख 5 हजार रुपए की राशि भी जारी की है ताकि किसान बागवानी लगाकर आय को दौगुना करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार किया जा सके।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य सरकार द्वारा शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 से लेकर सितम्बर 2018 तक किए गए मुख्य विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा की शाहबाद में भाजपा सरकार ने हर मद और हर विभाग के जरिए करोड़ों रुपए खर्च करके विकास कार्य करवाए है। ऐसा पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हो पाया। इस सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से शाहबाद में 38 आंगनवाडी केन्द्र, 5 व्यायामशालाओं, 3 सामुदायिक केन्द्र, 5 तालाबों व 1 खेल स्टेडियम के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रूपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि गंाव यारा में 32 लाख 58 हजार रुपए की लागत से नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा। इसके साथ-साथ 13 करोड की लागत से उप-मण्डल अधिकारी के कार्यालय का निर्माण करवाया गया है। शाहबाद मारकण्डा में न्यायिक परिसर का निर्माण कार्य 1 करोड 34 लाख 42 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद में 100 बिस्तर वाले हस्पताल का निर्माण कार्य 3 करोड 95 लाख 7 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में जल सेवा मण्डल कुरूक्षेत्र द्वारा विभिन्न कार्यो पर 1 करोड 11 लाख 63 हजार रूपए की राशि खर्च की गई। विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसम्बर 2016 से पूर्णत्या खुले से शौच मुक्त है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत गांव धुराला का चयन किया गया।
39 गांव में पीने के पानी की पाईप लाईन बिछाने पर खर्च होंगे 6 करोड़ 60 लाख्
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 39 गांवों में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए 6 करोड़ 60 लाख 50 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 80 लाख 80 हजार रूपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। तीन गावों में महात्मा गांधी बस्ती योजना के अन्तर्गत पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 16 लाख 41 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 7 लाख 78 हजार रूपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं। विभिन्न-विभिन्न गांवों में 9 नये नलकूप लगाने पर 1 करोड 2 लाख 55 हजार रूपए की राशि खर्च की गई है तथा पीने का पानी उपलब्ध करवाया गया है। शाहबाद पीने के पानी की नई पाईप लाईन मंजूरशुदा कालोनियो मे बिछाने के लिए 5 करोड़ 7 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 73 लाख 35 हजार रूपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है।
सडक़ों, ईमारतों व अन्य निर्माण कार्यो पर खर्च हुआ करोड़ों का बजट
राज्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिका शाहबाद में गलियों, नालियों, सडक़ आदि के 22 कार्यो के निमार्ण पर 1 करोड़ 75 लाख 24 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। शाहबाद ठोल सडक़ के रेलवे पुल के उपर 2 लेन का निर्माण कार्य करवाने पर 20 करोड 44 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया है। थानेसर झांसा ठोल सडक़ पर एचएल पुल का निर्माण कार्य करवाने पर 13 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया है। यारा से बुहावा- बुहावी- लखमड़ी की सडक का सुदृढ़ीकरण का निर्माण कार्य करवाने पर 2 करोड 40 लाख 3 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया है। शाहबाद से लाडवा की सडक का सुधारीकरण एंव 4 लेन का निर्माण कार्य 58 लाख 3 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलसाना से मोहनपुर के बीच एचएल पुल का निर्माण कार्य 4 करोड 25 लाख 82 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा हैं। अजराना कलां रेलवे पुल के नीचे 2 लेन का निर्माण कार्य 3 लाख 77 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद बराड़ा काला आम की सडक का 4 लेन का निर्माण कार्य 3 करोड 34 लाख 46 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद लाडवा सडक़ को 4 लेन करने के लिए 26 लाख 55 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सरस्वती धरोहर मण्डल द्वारा शाहबाद रजबाहा पर 10 लाख 15 हजार की लागत से पुल का निर्माण करवाया गया है।
किसानों को कृषि यंत्रों के लिए दी 1 करोड़ 35 लाख की अनुदान राशि
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि किसान प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, विभिन्न फसलों के प्रदर्शन प्लंाटस के आयोजन, किसानों का राज्य में व अंतरराज्य भ्रमण, जिला स्तरीय किसान मेलों के आयोजन, किसान गोष्ठियों के आयोजन, किसान खेत स्कूलों के आयोजन, खेत स्कूल के आयोजन, कृषि उपकरणों व सामग्री पर 1 करोड 35 लाख 22 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गई। कृषि औजारों पर 2 करोड 58 लाख 49 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गई। उन्होंने कहा कि भूमिगत पाईपलाईन व जिप्सम पर 4 करोड 81 लाख 33 हजार रूप्ये की राशि अनुदान के रूप में दी गई। विधानसभा क्षेत्र मे बागवानी के लिए किसानों को 14 करोड 78 लाख 5 हजार रुपए की राशि जारी की गई।
60 गांवों में मिल रही है 24 घंटे बिजली
राज्यमंत्री ने कहा कि उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा चार नये विद्युत सब स्टेनों की स्थापना की गई। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 60 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। विभाग द्वारा 89 नये टांसफार्मर लगाये गये। इसके साथ-साथ 1 लाख 4 हजार 30 किलोमीटर लम्बी विद्युत प्रसारण लाईनें बिछाई गई। बिजली विभाग द्वारा 2 लाख 26 हजार 770 एल.ई.डी. बल्ब वितरित किये गये है। बिजली बिल जुर्माना माफी योजना का लाभ 4 हजार 368 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया है।
कृषि विपणन बोर्ड ने भी सडक़ों पर खर्च किया करीब 18 करोड़
कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 03 करोड 97 लाख 38 हजार रूपये की लागत से 13.34 कि.मी. लम्बी सडकों का निर्माण किया गया है। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 07 करोड 85 लाख 81 हजार रूपये से अधिक की राशि से 20.17 कि.मी. लम्बी सडकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 06 करोड़ 09 लाख 86 हजार रूपये से अधिक की राशि से 41.17 कि.मी. लम्बी सडकों की मरम्मत करवाई गई है। शाहबाद अनाज मंडी में किसान विश्राम गृह 98 लाख 19 हजार रूपये की लागत से बनाया गया है।
शुगर मिल में 82.50 करोड़ की लागत से लगेगा ईथनॉल प्लांट
शाहबाद शुगर मिल में 82.50 करोड़ रुपए की लागत से ईथनॉल प्लांट की स्थापना की जानी है जिसकी आधारशिला 24 जून 2017 को मुख्यमन्त्री मनोहर लाल द्वारा रखी गई है। शाहबाद शुगर मिल द्वारा विभाग की एक बैबसाईट बनाई गई है जिस पर गन्ना काश्तकारों की सुविधा के लिए जानकारी डाली गई है जिससे उनको गन्ने की पर्चियों, गन्ने के भुगतान से सम्बन्धित जानकारी मिलती है।
Post Now India Post Now India