Breaking News
Home / Uncategorized / किसान महापंचायत में लिया जोरदार आंदोलन करने का निर्णय

किसान महापंचायत में लिया जोरदार आंदोलन करने का निर्णय

करनाल, 24 दिसंबर(() :  करनाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण करने का मामला लगभग एक दशक अटक जाने की वजह से गन्ना उत्पादक किसानों में असंतोष सुलगने लगा हैं। इस मांग को लेकर किसान आंदोलन की रणनीति को आज शुगर मिल परिसर में हुई महापंचायत में अंतिम रूप दिया गया। महापंचायत में सभी किसानों के उग्र तैवर दिखाई दिए। महापंचायत में करनाल के गन्ना उत्पादक किसान मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का समथ्ज्र्ञन मूल्य ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इसके बढ़ा कर 4 50 रुपए प्रतिक्विंटल करना चाहिए।  इस महापंचायत में जिले भर से किसानों ने अपनी बात कही। महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान बाबू राम बड़थल ने की।  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान तथा जिला संरक्षक मेहताब सिंह कादियान ने कहा कि चीनी मिल के नवीनीकरण के काम में देरी होने की वजह से  किसान समुदाय चिंतित है। इसके साथ ही एक बार फिर गन्ना किसान आंदोलन की राह पर चलने के लिए तत्पर हो रहे है। भारतीय किसान यूनियन ने इस मामले को गंभीरता ले रही है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने के बाद भी मिल के नवीनीकरण मामले में कोई भी आज तक सकारात्मक परिणाम सामने नही आ पा रहे है। कोई भी संबंधित अधिकारी मौजूदा समय में मिल के नवीनीकरण करने की स्थिति को स्पष्ट करने को तैयार नही है।

ऐसी स्थिति में भाकियू के पास आंदोलन के सिवा और कोई रास्ता नहीं है। पंचायत में इस मामले के साथ मिल प्ररिसर में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई मुद्दे उठाए गए।  भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से भाकियू के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता करते हुए शुगर मिल का नवीनीकरण गत नवंबर तक किए जाने की स्पष्ट तौर पर मीडिया के समक्ष घोषण की थी। आज तक मुख्यमंत्री    की किसान हित में की गई इस घोषणा को लगातार नजर अंदाज किया जाना एक गंभीर मसला है। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। जो इस मामले को बार बार लटकाया जा रहा है। जिसे अब किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने शुगर मिल एमडी को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। एम.डी ने इन मांगों को जल्द पूराकरने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर  प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान,  जिला सरंक्षक महताब कादियान, किसान नेता नेकी राम गढ़ी बीरबल, ओमपाल मंढाण,जिला महामंत्री सतपाल बड़थल,श्याम सिंह चौहान,सतीश कलसोरा, विनोद राणा,नीलम राणा,फतेह सिंह मंगलोरा,संजीव नसीररपुर,अफसर अली सदरपुर,सुनील नली खुर्द,मोती राम,कंवरपाल,दिलावर डबकोली,,राजबीर नयन सतबीर सिंह गढ़ी बीरबल, कंवर पाल,राजवीर सिंह,प्रकाश देशवाल,भरतरी मान,जयपाल शर्मा,जिले सिंह,कृष्ण नम्बरदार संजीव सहित कई किसान मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *