Breaking News
Home / Uncategorized / किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बड़ी सौगात: डा० कीमोठिया

किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बड़ी सौगात: डा० कीमोठिया

करनाल 24 फरवरीे, राष्ट्रीय कृषि शोध परिषद भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक डा० शिव प्रसाद कीमोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को दुगनी करने के लिए अनेक किसान हितेषी योजनाएं आरम्भ की हैं। परन्तु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए प्रधानमंत्री की एक बडी सौगात है, इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रूपये पैंशन के रूप में दिए जाएगे, जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री ने आज पूरे देश के लिए गोरखपुर से की है।
डा० कीमोठिया रविवार को एनडीआरआई के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री ने गोरखपुर से की, जिला स्तर पर किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से वायदा किया था कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसकी शुरूआत आज गोरखपुर की धरती से महत्वकांक्षी किसान हितेषी योजना का आरम्भ करके कर दी है और यह योजना पूरे देश में लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का किसान हित का सबसे अहम कदम है, इससे किसानों के चेहरों पर रोनक आएगी। उन्होंने कहा देश व प्रदेश का किसान आगे बढ रहा है, अब किसान की चिन्ता भारत की सरकार ने शुरू कर दी है। किसान को अब केवल मेहनत करने की जरूरत है, इसमे बाहरी सहयोग देश व प्रदेश की सरकारें करेंगी और वह दिन दूर नहीं कि किसान आत्मनिर्भर होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक कृषि विभाग उचानी समर सिंह ने  कहा कि किसान देश व प्रदेश की योजनाओं से आगे बढ रहा है। सरकार द्वारा ऐसी-ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे कम जोत में भी अधिक उत्पादन मिल रहा है, किसानों को चाहिए कि वह अपनी फसल में कम से कम कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग करें और फसलों के सही उत्पादन के लिए समय-समय पर कृषि अधिकारियों का सहयोग लें। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य की सरकार किसान हितेषी फैसले लें रहे हैं, ऐसे फैसले किसानों के लिए पहले किसी सरकार ने नहीं लिए।
उपनिदेशक कृषि डा०आदित्य डबास ने सभी का स्वागत किया और कहा कि जिले में करीब 47 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत शामिल किया गया है, जिस किसान के पास 5 एकड़ से कम जमीन है और उसके परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता वह इस योजना का पात्र होगा। उन्होंने कहा यह योजना आज शुरू हुई है, किसानों को इस योजना का आगे भी लाभ मिलता रहेगा। जो भी पात्र किसान होंगे वह स्थानीय कृषि अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एनडीआरआई के निदेशक डा० आरआरबी सिंह, डा० केएस कादियान, एसडीओ सुनील कुमार, एनडीओ कमल बेनिवाल सहित कृषि अधिकारी व किसान उपस्थित थे।
इन्हे किया सम्मानित ।
जिला स्तर पर आयोजित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत एनडीआरआई के कार्यक्रम में 10 पात्र किसानों को सम्मानित किया गया, जिनमे ईश्वर सिंह कलवेहडी, जसमेर सिंह बलडी, संदीप कुमार बडा गांव, हरीष चन्द काछवा, रविदत्त शर्मा सुहाना, सर्बजीत सिंह कुंजपुरा, धर्म सिंह गढी गुजरालस, गुरूमीत सिंह ललयानी, रणबीर सिंह गौर गढ, मखन सिंह गंजो गढी शामिल हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *