Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट को मिला वेब रत्ना आवार्ड

कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट को मिला वेब रत्ना आवार्ड

कुरुक्षेत्र 22 फरवरी कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट को वेब रत्ना आवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने नई दिल्ली में ग्रहण किया है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में डिजीटल इंडिया आवार्ड सैरामनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आवार्ड सैरामनी कार्यक्रम में जिला कुरुक्षेत्र की वेबसाईट को सर्वश्रेष्ठï घोषित किया गया, इस उपलब्धि के कारण केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उपायुक्त डा. एसएस फुलिया को वेब रत्ना आवार्ड देकर सम्मानित किया। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि यह जिला प्रशासन के लिए सुनहरी अवसर है, जब सभी के सांझे प्रयासों से पूरे देश में जिला कुरुक्षेत्र की वेबसाईट को डिजीटल के क्षेत्र में प्लेटिनम आवार्ड के लिए चयनित किया। उन्होंने एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में यह उपलब्धि हासिल करना एक सराहनीय कार्य है। यह जिला भविष्य में भी देश में सबसे सर्वश्रेष्ठï जिलों में अपना स्थान बनाए रखेगा। इस जिले ने डिजीटल इंडिया और सरल के क्षेत्र में भी एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करे ताकि यह जिला प्रगति की राह पर हमेशा आगे बढ़ता रहे। इस कार्यक्रम में डीआईओ विनोद सिंगला भी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *