कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में बुधवार को भूगोल परिषद के तत्वावधान में अंतर-विश्विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 5 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर और केंद्रीय विश्वविद्यालय,महेंद्रगढ़ के भूगोल विभाग की टीमों ने भाग लिया।
दस राउंड की इस प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की टीम प्रथम रही तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा,महेन्द्रगढ़ की टीम द्वितीय रही। इस अवसर पर डीन फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. आर.सी कम्बोज ने विजेता प्रतिभागियों पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा प्रोफेसर राजेश्वरी ने हरियाणा के पांच विश्वविद्यालयों से आई टीमों का स्वागत किया। प्रो. ओमवीर सिंह ने भूगोल परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके अंतर्गत आयोजित किए गए अनेक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । प्रो. एस. पी कौशिक ने प्रश्नोंत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया। प्रो. कम्बोज ने भूगोल विभाग द्वारा आयोजित इस अकादमिक कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन चौहान बांगर ने सभी का धन्यवाद किया।
Post Now India Post Now India