Breaking News
Home / Social / कुवि में सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर रैली निकाली

कुवि में सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर रैली निकाली

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब तथा यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में 4 फरवरी से 10 फरवरी के बीच सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। क्लब की ओर से शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रश्रोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लिखने का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता बी फार्मेसी के छठे सेमेस्टर की अदिति, तनवीर व नीया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर रुपए 1500 की राशि अपने नाम की। वहीं बी फार्मेसी के आठवें सेमेस्टर की पूजा, अफरोज़ व भास्कर आनन्द की टीम ने दूसरा स्थान पाकर रुपए 900 की राशि जीती। तृतीय स्थान पर बी फार्मेसी के आठवें सेमेस्टर के कृष्ण, चाहत व प्रियंका ने 600 रुपए की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
दूसरी प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग-कम-स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1500 रुपए ललित कला विभाग के एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सुयश ने जीता। दूसरा पुस्कार 1000 रुपए ललित कला विभाग के  बीए अङ्क्षतम वर्ष के अमन तथा तृतीय पुरस्कार 750 रुपए दो प्रतिभागियों को बीफार्मेसी आठवें सेमेस्टर की पूजा व एमए अंतिम वर्ष के ललित कला विभाग को सूरजभान ने जीता।
क्लब की ओर से शनिवार को विभिन्न विभागों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति निवास से कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर क्लब के संयोजक प्रो. सुशील शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि मानव जीवन अनमोल है।
इस मौके पर कल्ब के सचिव डॉ. सुखबीर लाल खोखरा ने कहा कि हमें सडक़ नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हम खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकें।
इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, डॉ. महाबीर नरवाल, डॉ. जीपी दुबे, डॉ. अनिल मित्तल, डॉ. उत्कर्ष, गुलाब तथा तरूण, अकुंश सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *