Breaking News
Home / Social / कूड़े-कचरे में आग लगा कर विषैले धूएं द्वारा वातावरण को अशुद्ध करते हैं: डॉ. अशोक

कूड़े-कचरे में आग लगा कर विषैले धूएं द्वारा वातावरण को अशुद्ध करते हैं: डॉ. अशोक

कुरुक्षेत्र। प्ररेणा समिति हरियाणा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया हुआ है जिसमें लोगों से दिनचर्या में साईकिल की सवारी को अपनाने बारे जागरूक किया गया। पर्यावरण प्रहरी डॉ अशोक कुमार वर्मा, कर्म चंद, कमल सैनी, विक्रम और संदीप के नेतृत्व में 188वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरुकता रैली निकाली गई। साईकिल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना चुके समाजसेवी कर्म चंद ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही नहीं अपितु अन्य आयु वर्ग के लोग भी साईकिल की सवारी को अपनाने में हिचक महसूस करते हैं। आज समय की मांग है कि इस हिचक को दूर करके न केवल अपने स्वास्थ्य के लिए अपितु इस धरती को भी प्रदुषण से बचाने की आवश्यकता है। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज अनेक लोग कूड़े-कचरे में आग लगा कर विषैले धूएं द्वारा वातावरण को अशुद्ध कर रहे हैं जिसका स्वास्थ्य पर सीधा दुष्प्रभाव पड़ता है। सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जुट होकर कार्य करें। पर्यावरण प्रहरियों के साईकिल पर स्लोगन लिखी पट्टी भी लोगों को सतर्क कर रही थी कि आओ छोटे छोटे सफर साईकिल की सवारी से तय करें। ईंधन बचाएं, पर्यावरण सुधारें और सड़कों पर गाड़ियों का बोझ कम करें।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *