Breaking News
Home / Uncategorized / कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाईल वैन गांव-गांव भेजी जा रही है

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाईल वैन गांव-गांव भेजी जा रही है

कैथल, 8 जुलाई: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाईल वैन गांव-गांव भेजी जा रही है। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इस वैन पर तैनात स्टाफ द्वारा गांवों में नुक्कड़ सभा कार्यक्रम करके किसानों को जल के महत्व को समझाते हुए जल संरक्षण हेतू प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा भी विभाग द्वारा जल ही जीवन है और धान की सीधी बिजाई के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांगथली, ककहेड़ी, कक्योर माजरा, खरकड़ा, सुल्तानिया, थेह बुटाना, मटकालिया, सांैथा, हरसौला, मांडी सदरां में किसानों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *