Breaking News
Home / Uncategorized / कोपरेटिव सोसायटी के सदस्यों के वोट काटने पर होगी निष्पक्षता से जांच: काम्बोज

कोपरेटिव सोसायटी के सदस्यों के वोट काटने पर होगी निष्पक्षता से जांच: काम्बोज

कुरुक्षेत्र 27 दिसम्बर हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं वन राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि द बारना कोपरेटिव सर्विस सोसायटी सहित कई अन्य सोसायटियों के सदस्य आम सभा में सर्वसम्मति से बनाए थे, परंतु चुनाव कम जरनल मैनेजर द्वारा गैर कानूनी तरीके से वोट काटने के मामले में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उप रजिस्ट्रार कोपरेटिव सोसायटी व कष्टï निवारण समिति के दो सदस्यों के नेतृत्व में कमेटी गठित करने के आदेश दिए और इस कमेटी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का समय दिया।
राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने गढ़ी सिंघा निवासी डा. साहब सिंह, टाटका निवासी गीता, गांव घिसरपड़ी निवासी प्रकाशो देवी, सलपानी कला निवासी नसीब सिंह, खेड़ी ब्राहमणा निवासी जसविन्द्र कुमार की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ हाउस के समक्ष दर्जनों लोगों ने बिजली, पंचायत विकास, हुडा सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए कहा कि सभी विभाग लोगों की अधिकतर समस्याओं का अपने कार्यालय स्तर पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास करेंगे और कष्टï निवारण समिति की बैठक में उन्ही समस्याओं को रखना सुनिश्चित करेंगे, जिन मामलों में उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जानी है या सरकार स्तर पर कोई फैसले लिए जाने है, उन्होंने स्पष्टï आदेश दिए कि अधिकारी लोगों को अपने कार्यालयों में संतुष्टï करके भेजेंगे और उनके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तथा लोगों को सही मार्ग भी दिखाएंगे। कोई भी अधिकारी लोगों को भ्रमित करने का प्रयास भी नहीं करेगा। सभी अधिकारी इस मामले को गम्भीरता से ले, लापरवाही पर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।
राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने गांव बारना निवासी नारायण दत्त की शिकायत पर कहा कि द बारना कोपरेटिव क्रेडिट एंड सर्विसेज सोसायटी , द घराड़सी कोपरेटिव सोसायटी, कमोदा कोपरेटिव सोसायटी व ठोल कोपरेटिव सोसायटी में नारायण दत्त, पुरुषोतम दास, अमोलक राम, जगदेव सिंह पिछले कई सालों से सदस्य थे और सर्व सम्मति से कमेटी में प्रस्ताव भी पारित हुआ, लेकिन चुनाव कम जरनल मैनेजर द्वारा सदस्यों की वोट काटन की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, इसलिए इस मामले में डीआर कोपरेटिव सोसायटी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन करने का आदेश दिए। यह कमेटी आगामी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्यमंत्री ने गांव झिंझरपुर निवासी सुमेर चंद की शिकायत पर सब्जियों की फसल के भाव को मुख्यालय से चैक करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा गांव जडोला निवासी खजान सिंह की शिकायत को अगली मिटिंग में रखने के आदेश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, ब्लाक समिति थानेसर के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कष्टï निवारण समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
एसडीएम को दिए सीएचसी पिहोवा आउटसोर्सिंग मामले में जांच के आदेश
पिहोवा सीएचसी से सुनील कुमार व अन्य कर्मचारियों ने हाउस में अपनी शिकायत रखते हुए स्पष्टï किया कि अगस्त माह से सीएचसी पिहोवा में आउटसोर्सिंग के तहत ठेकेदार के साथ मिलकर लिस्ट निकाली गई और स्टाफ को बदल दिया गया। इतना ही नहीं एक महिला कर्मी ने पैसे लेकर नौकरी देने की बात भी रखी। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने महिला कर्मी को पैसे लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ शपथ पत्र देने और पूरे मामले की जांच करने के लिए एसडीएम पिहोवा को आदेश दिए है।
एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में गठित कमेटी एक सप्ताह के अंदर सौंपेगी जांच रिपोर्ट
सीएचसी झांसा सहायक नरोतम दास ने हाउस के समक्ष अपनी शिकायत के माध्यम से अपना पक्ष रखा तो सीएचसी झांसा के तमाम कर्मचारी शिकायत कर्ता के खिलाफ लामबंद हुए और शिकायत कर्ता के खिलाफ ही सबुतों सहित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस केस में सीएचसी में ताला लगाने और अन्य परिस्थितियों में सरकारी कार्य में बाधा डालने के तथ्य रखे गए। इन तमाम पहलुओं पर गौर करने के उपरांत राज्यमंत्री ने एसडीएम पिहोवा व डीएसपी सहित जिला लोक सम्पर्क कमेटी के दो सदस्यों के नेतृत्व में कमेटी गठित करने के आदेश दिए और इस कमेटी को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का समय भी दिया।
पुलिस अधीक्षक को मौके पर दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
झांसा निवासी पवन कुमार ने पंचायत चुनाव में सरपंच व उसके पति कि खिलाफ कुछ शिकायते रखी और शिकायत कर्ता ने मौके पर ही यह तथ्य भी रखे की मिटिंग के दौरान ही आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर परिजनों को घायल किया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को तुरंत एसएचओ को पवन कुमार के घर जाकर मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
दूसरी कमेटी गठित करने के दिए आदेश
राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने सरस्वती कालोनी खेडी मारकंडा निवासी सतबीर सिंह की शिकायत पर प्रशासन को मामले की जांच के लिए दूसरी कमेटी बनाने के आदेश दिए है। इस शिकायत में शिकायत कर्ता ने 29 जून 2018 को प्रार्थी की पत्नी की डिलीवरी के लिए आप्रेशन जल्दबाजी में किया गया और ना ही कोई चैकअप किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि चिकित्सक आप्रेशन के बाद दिल्ली चली गई और बाद में पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पत्नी का दोबारा आप्रेशन करना पड़ा, जिससे उसकी पत्नी के लीवर और किडनी में नुक्सान हुआ। फिर भी हालात ठीक न होने के कारण पत्नी को 14 अक्टूबर 2018 को पीजीआई चंड़ीगढ़ में दाखिल करवाना पड़ा, जहां पर उसकी पत्नी का देहांत हो गया।
डेरे तक बिजली की लाईन बिछाने के लिए स्पेशन केस बनाने के दिए आदेश
राज्यमंत्री ने भूस्तला निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता को रामकुमार डेरा बिजली की लाईन बनाने बिछाने के लिए स्पेशल केस बनाने के आदेश दिए। इस मामले में डेरे पर रहने वाले लोग जब लाईन बिछाने के लिए पैसा देने के लिए तैयार है तो लोगों को बिजली उपयोग करने का अधिकार बनता है। इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष रखकर समाधान कर दिया जाएगा।
बिजली चोरी की तह तक जाने के लिए कमेटी के सदस्य जांचेंगे वीडियो को
इस्माईलाबाद गुरु गोबिंद सिंह कालोनी निवासी जसपाल सिंह ने हाउस में शिकायत की 23 जून 2018 से और 27 जून 2018 तक गर्मियों की छुट्टिïयों में बाहर गए हुए थे और मकान को ताला लगाया गया था। इस दौरान 23 जून 2018 को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा और बिजली को चोरी करते हुए तार पकड़ी, इसकी बकायदा विभाग ने वीडियोग्राफी भी करवाई। इसके बाद 27 जून को जसविन्द्र कौर के नाम नोटिस जारी किया गया। शिकायत कर्ता का कहना है कि उनके घर पर पड़ोसी ने तार लगाकर बिजली चोरी की है। इस शिकायत के आधार पर राज्यमंत्री ने एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए और कहा कि कमेटी के सदस्य वीडियोग्राफी देखकर मामले की तह तक जाएंगे।
एफआईआर दर्ज करने और रिकवरी करने के आदेश पारित
राज्यमंत्री ने माजरी मोहल्ला निवासी लवकेश कुमार की शिकायत पर शाहबाद फार्मर कापरेटिव मार्किटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी शाहबाद के प्रबंधक ने सोसायटी के खातों से 65 लाख गबन करने और क्लर्क द्वारा प्रबंधक का साथ देने और कई अनियमिताओं के कारण एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ रिकवरी करने और सम्पति को अटैच करने के आदेश दिए। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए है।
आयुर्वेदिक कालेज के प्रिंसीपल को टेंडर मामले में रिपोर्ट सौंपने के दिए आदेश
पिपली निवासी शिव कुमार ने हाउस में रिपोर्ट रखी की श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में आउटसोर्सिंग टेंडर देने में कुछ अनियमिताएं बरती है और नियमों की अनदेखी की गई है। इस शिकायत पर राज्यमंत्री ने श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कालेज की प्राधानाचार्य का पक्ष भी जाना। दोनों पक्षों को सुनने के बाद राज्यमंत्री ने प्राधानाचार्य को शीघ्र अति शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *