कुरुक्षेत्र, 20 दिसम्बर: भारती फाउन्डेशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में खण्ड स्तरीय सपैल विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खण्ड थानेसर के दस विद्यालयों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा आठवीं के अंग्रेजी विषय पर थी। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक द्यिालय कुरुक्षेत्र के आदेश व सन्नी ने प्रथम स्थान, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरला की पायल व संध्या ने द्वितीय स्था एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला के नितिन व अशनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष शर्मा व कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रोमिला द्वारा विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
Post Now India Post Now India