कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर तट पर खादी ग्रामोद्योग के लगे स्टाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। इन स्टालों में जहां हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रात व्यंजन लस्सी, मिठाई, मक्खन व हर्बल प्रोडक्ट जिसमें सभी फूलों का शहद जैसे सूरजमुखी, शमीर हनी, लिची हनी, धनिया हनी, सौंफ हनी, मिक्स फलॉवर हनी की भी लोग भरपूर खरीददारी कर रहे हैं। इसके साथ-साथ महिला खादी निकेतन नगूरा जींद से रामशरण राणा ने बताया कि खादी के बने उत्पादों को खरीदने का रूझान भी लोगों में बढ़ रहा है और लोग इनकी भी जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देेते हुए बताया कि हरियाणा खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से ब्रह्मसरोवर के तट पर 6 स्टाल लगाए गए हैं। वहीं यहां पर महिलाओं के लिए भी विभिन्न वैरायटी के खादी से निर्मित कपड़े उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर खादी कुर्ता, तोलिया, रनिंग मैटिरियल,लेड़ीज सूट, वुमैन जैकेट, कोट, ब्लैजर, परने, हाफ जैकेट के साथ-साथ बच्चों के लिए भी विभिन्न तरह के खादी से निर्मित कपड़े यहां पर उपलब्ध हैं।
Post Now India Post Now India