Breaking News
Home / Social / खून की जरुरत देश को सड़कों को नहीं- डॉक्टर अशोक

खून की जरुरत देश को सड़कों को नहीं- डॉक्टर अशोक

कुरुक्षेत्र. राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में अपराध दृश्य दल के विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने सड़क सुरक्षा के नियमों बारे विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उनका विद्यालय में पहुँचने पर मुख्याध्यापक रघुबीर सिंह टामक, अध्यापक प्रवीण कुमार, भारती, राजेश कुमार, संगीता और राजेश ने स्वागत किया. सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के विद्यालयों में निशुल्क सेवा उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क पर ईंधन चलित वाहन लेकर आने से पहले सभी व्यक्तियों का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, जिस वाहन को सड़क पर लेकर आ रहा है उसका चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस हो, गाडी का पंजीकरण हो, बीमा के साथ प्रदुषण जांच प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. सबसे जरुरी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना बहुत ही खतरनाक है. उन्होंने अनेक उदाहरण देकर विद्यार्थियों को हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलमेट आई एस आई मार्का का होना चाहिए ताकि यदि दुर्घटना हो जाए तो सर की चोट से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता देश को है न कि सड़कों को. उन्होंने विद्यार्थियों व् अध्यापकगण को आह्वान करते हुए कहा कि शनिवार 18 मई को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर है जिसमे 18 से 65 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *