इन्द्री 26 जनवरी, स्थानीय अनाज मंडी इन्द्री में गणतंत्र
दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इन्द्री के
एसडीएम सुमित सिहाग ने राष्टï्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए सुमित सिहाग ने कहा
कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व आज समूचे देश में बड़े हर्षोंल्लास के
साथ मनाया जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने 26
जनवरी 1950 को अपना संविधान अपनाया था और उसके बाद भारत एक प्रभुत्व
सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। भारत रत्न डा.भीमराव
अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान
कहलाता है।
उन्होने कहा कि आज हम आजादी के खुले वातावरण में गणतंत्र की खुशबू से
सराबोर है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आजादी की कीमत चुकाने के लिये
हमारे देश के कितने असंख्य रणबाकुरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
आजादी के बाद जब-जब भी देश पर कोई संकट आया तो सभी ने एक जुट होकर देश की
एकता और अखण्डता को बनाए रखा। चाहे 1962 में चीन के साथ लड़ाई हो या
पाकिस्तान के साथ 1965 व 1971 का युद्ध हो। भारतीय सेनाओं ने अदम्य साहस
और अद्भूत शौर्य का परिचय देकर हमेशा देश का मस्तक ऊंचा रखा और तिरंगे
झण्डे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी। हमें देश के उन जवानों पर गर्व
है और गर्व रहेगा। हरियाणा प्रदेश के वीर जवान भी कुर्बानी देने के लिए
सबसे आगे वाली पंक्ति में खड़े नजर आते है। इतना ही नहीं आज भारतीय सेना
में हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश का है, यह हम सब के लिए गौरव की बात
है।
उन्होने कहा कि आजादी के बाद भारत देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है।
कभी देश को छोटी-छोटी चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था,
लेकिन अब सुंई से लेकर हवाई जहाज तक हमारे देश में बनाए जाते है। भारत
देश हर क्षेत्र में प्रगति के नये-नये आयाम स्थापित कर रहा है। सुरक्षा
की दृष्टि से भी आज पूरी दुनिया में भारत की सेना का लोहा माना जाता है।
यों कहिए कि आज भारत देश विश्व में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व
स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में एक जन आन्दोलन का रूप ले चुके हैं। इन
अभियानों की सफलता के परिणाम हरियाणा प्रदेश में स्पष्ट दिखाई दे रहे
हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत करनाल जिले को 24 जनवरी को ही
बालिका दिवस पर बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया है जोकि जिले के
लिए गौरव का विषय है।
एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के तहत इंद्री क्षेत्र में भी
सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इंद्री शहर सहित सभी गांव स्वच्छ गांव की
श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। सभी नागरिकों को चाहिए कि वे स्वच्छता को
अपनाएं, स्वच्छता को जीवन की आदतों में शामिल करना होगा। युवाओं को अपनी
ऊर्जा को सही दिशा में लगाने चाहिए, युवा समाज की रीढ़ हैं, यदि युवा
अपने कत्र्तव्य से भटकता है तो इससे समाज में गिरावट आती है और देश की
उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है। हर युवा का कत्र्तव्य है कि वह
राष्ट्रहित के लिए अपनी ऊर्जा को लगाएं।
इस मौके पर तहसीलदार दर्पण काम्बोज, डीएसपी कुशल पाल राणा, बीडीपीओ
अंग्रेज सिंह मोर, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राममूर्ति शर्मा, मार्किट
कमेटी के सचिव सुन्दर काम्बोज, खंड कृषि अधिकारी जोजन सिंह, सीडीपीओ
राजबाला मोर, थाना प्रभारी सतप्रकाश, नगर पालिका के सचिव शैलेन्द्र
शर्मा, भाजुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास काम्बोज, रणबीर गोयत, आढती
एसोसिएशन कमेटी के प्रधान रघबीर बतान, ब्लाक समिति की चेयरपर्सन कुसुम
काम्बोज, नगर पालिका चेयरपर्सन शिवानी गोयल, ब्लाक समिति के वाईस चेयरमैन
सुशील गुर्जर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, अमित गोयल,
किसान कल्ब के प्रधान चरण मढ़ान, समय सिंह, ऋषिपाल, सुरेन्द्र दत शर्मा,
साहब सिंह डबास, जगदीश गोयल सहित अधिकारीगण व भाजपा नेतागण एवं भाजपा
कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
बॉक्स- गणतंत्र दिवस समारोह में यह हुए सम्मानित।
स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों
के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा
विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती झांकियां भी निकाली गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल समोरा को देशभक्ति
गीत में पहला पुरस्कार मिला, जबकि सर्व विद्या पब्लिक स्कूल को दूसरा व
चौधरी संत राम मैमोरियल स्कूल जैनपुर तीसरा पुरस्कार हासिल हुआ। इसी तरह
झांकियों में शिक्षा विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि महिला एवं बाल
विकास विभाग की झांकी को द्वितीय तथा कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की
संयुक्त झांकी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मार्च पास्ट में शामिल पुलिस की
टुकडी प्रथम, शहीद उद्यम सिंह कालेज के लडकों की एनसीसी टुकड़ी को
द्वितीय व इसी कालेज की एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला।
इस अवसर पर एसडीएम सुमित सिहाग ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मुकेश कुमार व नवीन कुमार ग्राम सचिव, किशोर कुमार विजेन्द्र कुमार, सुधीर सैनी अध्यापक, रेणू आंगनवाडी वर्कर, शशिकांत, विशेष काम्बोज, साहब सिंह, नवीन कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, नितिन काम्बोज, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, श्रीकांत,रमेश चन्द, संदीप कुमार, राकेश कुमार, नवीन काम्बोज, लितेश काम्बोज, शैलेन्द्र शर्मा, सीमा रानी, अंकुश पांचाल, उज्जवल चौहान, कुशल शर्मा, अभिमन्यु, रवि कुमार, नीरू देवी, धर्म सिंह नम्बरदार, मुनिश कुमार,सुभाष चन्द, दीवान चन्द, राजबीर सिंह, मेमपाल कश्यप, प्रमोद कश्यप, सीमा रानी विजय राणा व सुरेश कुमार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित
किया।
Post Now India Post Now India