Breaking News
Home / Uncategorized / गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग से: उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया

गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग से: उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया

करनाल 7 जनवरी,  उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  जिला में राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाए, जिस विभाग के अधिकारी की जो डयूटी लगाई जाए वह उसेे बेखूबी निभाए, जिला स्तर पर गणतन्त्र दिवस समारोह नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की अन्तिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।
  उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास, उत्साह, उमंग  के साथ नई अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा, सभी अधिकारी समारोह की गरिमा के अनुरूप अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरा करें। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आने दे, उनके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल, शौचालय तथा आने-जाने की व्यवस्था का उचित प्रबंध हो। यह व्यवस्था रिहर्सल के दिनों में भी हो तथा  पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध होने चाहिए और जीएम रोडवेज द्वारा दो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली  विभिन्न विभागों की झांकियां सुंदर व  आकर्षक के साथ-साथ संदेश देने वाली हो। झांकियों के इंचार्ज एमडी शुगर मिल निर्मल नागर होगें। उन्होंने अन्य तैयारियों जिनमें सफाई, रंगोली, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, समारोह के अनुरूप फलैक्स तैयार करवाना,  बच्चों के लिए बसों व रिफरेशमेंट की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बेरिंकेडिंग, सजावटी पौधे के गमले, शील्डें तैयार करवाने तथा आमन्त्रण कार्ड इत्यादि के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि  जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विभागों में सराहनीय कार्य किया है उनके नाम 21 जनवरी तक एडीसी  कार्यालय में भेज दें। भेजते समय यह भी ध्यान रखें कि अगर उन्हें पिछले तीन सालों में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है तो उनका नाम ना भेंजें।
उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि रिहर्सल और समारोह के दिन बिजली व्यवस्था बाधित ना हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को कहा कि सजावट का कार्य सही हो इसे सुनिश्चित करें तथा ईओ एमसी को कहा कि समारोह  स्थल की  सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।   जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि समारोह स्थल पर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा पीने का पानी भी कम ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसीयूटी साहिल गुप्ता, घरौंडा के एसडीएम ईमरान रजा , एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, इन्द्री के एसडीएम सुमित सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कई शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया ने बताया कि गणतन्त्र दिवस की  फ ाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को नई अनाज मंडी में होगी जबकि 17, 21 जनवरी को रिहर्सल की जाएगी।  सांस्कृतिक टीमों के लिए गठित कमेटी के इंचार्ज एडीसी निशांत कुमार यादव होगें।
उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर अगर बारिश होती है तो समारोह नई अनाज मंडी में बनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक को सौपी गई है जोकि पूरी व्यवस्था व प्र्रबंधन का कार्य देखेगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *