Breaking News
Home / Events / गणतंत्र दिवस समारोह राकेश मित्तल एवं गणेश खोसला को किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह राकेश मित्तल एवं गणेश खोसला को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र। शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में 70वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जेसीआई संस्था के पूर्व प्रधान राकेश मित्तल एवं गणेश खोसला को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि राकेश मित्तल की प्रधानगी में जेसीआई संस्था द्वारा वर्ष 2017 में 35 से अधिक जनहित प्रोजैक्टों को अमलीजामा पहनाया गया, जिसमें विशेष रूप से उपायुक्त निवास के समक्ष जेसीआई चौक का निर्माण अहम उपलब्धी रहा। इसी प्रकार वर्ष 2018 के प्रधान गणेश खोसला के नेतृत्व में भी वर्षभर किए गए जनहित कार्यों की उपलब्धि स्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में भी क्लब द्वारा विशेष रूप से शहर की जनता को मुक्तिवाहन समर्पित किया गया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *