कैथल 27 अगस्त: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायधीश एम.एम.धौचक के मार्गदर्शन में गांव बाबा लदाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने शिरकत की। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बच्चों को विधिक सेवा के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी, विशेष रूप से मुफ्त कानूनी सहायता व कानूनी साक्षरता योजना का उल्लेख किया। न्यायपालिका का ये भरसक प्रयास है कि कानून के बारे में सही जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। देश की अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण आंचल में रहती है और सबसे ज्यादा निरक्षरता वहीं है, उन तक कानून की सही जानकारी पहुंचाने का जरिया उनके बच्चे हैं जो स्कूलों में पढऩे आते हैं। इसलिए विद्यालयों के माध्यम से उन सभी लोगों तक यह जानकारी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जो वास्तव में पिछडे हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण की हैल्पलाईन नम्बर 01746-235759 के बारे में भी बताया गया। इस मौके स्कुल के प्रांगण में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ने पौधारोपण भी किया गया। इस शिविर में स्कुल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, पैनल अधिवक्ता मनोज साहरण, पीएलवी नीलम और विद्यालय के अध्यापकगण भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India