Breaking News
Home / Uncategorized / गांव बुढ़ाखेड़ा के 23 परिवार हुए भाजपा में शामिल, मंत्री कांबोज ने सभी को पार्टी का पटका डालकर किया स्वागत

गांव बुढ़ाखेड़ा के 23 परिवार हुए भाजपा में शामिल, मंत्री कांबोज ने सभी को पार्टी का पटका डालकर किया स्वागत

करनाल। इंद्री हलके के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 23 परिवार विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल सभी लोगों का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया। गांव की सैनी धर्मशाला में भाजपा नेता गुरप्रीत भिंडर सहित ग्रामीणों ने मंत्री जी को सम्मान का सूचक पगड़ी पहनाई और फूलमालाएं डालकर स्वागत किया। बुढ़ाखेडा में बीते 15 दिनों में यह दूसरा कार्यक्रम है जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा ज्वाइन की।
मंत्री कर्णदेव कांबोज ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जन प्रतिनिधि चौकीदार के साथ-साथ सच्चे सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे है। पिछली सरकारों के प्रतिनिधि लोगों पर राज करने के लिए सत्ता में आते थे और जनता का पैसा डकार जाते थे, लेकिन जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी कार्यो में पारदर्शिता के साथ तेजी भी आई है। बीते साढ़े चार वर्षो में लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है, उसी का परिणाम है कि हर रोज ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे है। मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में जयप्रकाश सोढ़ी, राजेश सोढ़ी, विनोद सोढ़ी, सुमित सोढ़ी, सोमपाल सोढ़ी, रणधीर सोढ़ी, सन्नी सोढ़ी, नरेश राठौर, विक्रम वाल्मीकि, लाड़ी वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, रवि सैनी, राजकुमार सैनी, कृष्ण सैनी, प्रवीण पाल, मनीष पाल, कर्मबीर सैनी, राजेश सैनी, सोनू आरकेपुरम, सुनील राजपूत तथा प्रदीप सैनी सहित करीब 23 परिवारों के प्रतिनिधियों ने भाजपा में आस्था जताई। उन्होंने पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत व अभिनंदन किया और विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीवरेज, सडक़े सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है आने वाले समय में कोई समस्या शेष नही रहेगी। देश की जनता के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उसके पश्चात तेज गति से विकास के बचे हुए काम होगें और देशहित में फैंसले लिए जाएगें। पिछले विधानसभा चुनावों में जब पार्टी ने मुझे टिकट देकर भेजा तो विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मुझे बाहरी प्रत्याशी कहकर दुष्प्रचार किया, परंतु क्षेत्र की जनता ने भारी मतो से मुझे विधायक चुना। उसके पश्चात हलके के गांवों में मेरी मौजूदगी सबसे ज्यादा रही, सबसे ज्यादा विकास करवाया और इंद्री हलके में ही स्थाई आवास और कार्यालय बनाया। जनता के आर्शीवाद से आने वाले पूरे पांच वर्ष हमें काम करने के लिए मिलेगें जिसके पश्चात हलके में कोई काम अधूरा नही बचेगा। इस अवसर पर इंद्री मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, गुरप्रीत सिंह भिंडर, विनोद कंाबोज, पृथ्वीराज कांबोज, राधेश्याम, ओमप्रकाश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्ना, रूपिंद्र सिंह, जिला सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्ण फौजी, धर्मपाल सैनी, पार्षद नवीन एडवोकेट, मनोज सैनी, शिवचरण, सुभाष शर्मा, राजबीर कांबोज, संदीप टपराना, तेजेंद्र सिंह चीमा, विजय शाह, रणबीर बसंत विहार सहित काफी संख्या में गांव के युवा और महिलाएं उपस्थित रही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *