Breaking News
Home / Uncategorized / गांव में मौजूद करीब अढ़ाई एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की

गांव में मौजूद करीब अढ़ाई एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की

करनाल 3 जुलाई: नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता के निर्देश पर बुधवार को निगम के डैमोलिशन स्कवार्ड ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार करनाल हवा सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निगम के गांव में मौजूद करीब अढ़ाई एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की। टीम में निगम के डीटीपी मोहन सिंह व उसके मातहत भवन निरीक्षण राजेश व विकास, सफाई निरीक्षक संदीप, इलैक्ट्रिक शाखा भी शामिल रही।

बतौर निगम आयुक्त सैदपुरा गांव में जिस जमीन को आज कब्जामुक्त किया गया, उस पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसमें बाना राम, महाबीर, टीटू, सुरेश व मोनू राम इत्यादि शामिल थे। उन्होंने जमीन पर मकान, चारदीवरी और बाड़ा इत्यादि बनाए हुए थे। सरकारी जमीन से इन लोगों को बेदखल करने के लिए हालांकि निगम ने कई बार नोटिस दिए, लेकिन परिणाम शुन्य रहा और स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। अंतत: निगम को यह कार्रवाही करनी पड़ी।

उन्होंने आगे बताया कि निगम की जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त करने के लिए उपायुक्त की ओर से नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया तथा पुलिस अधीक्षक की ओर से करीब 150 पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कब्जे वाली जमीन पर जे.सी.बी. की मदद से मकान, चार दीवारी व बाड़ा को ढहा दिया गया। कब्जाधारियों ने मौके पर कुछ विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने कब्जाधारियों की एक ना चली और वह दूर खड़े देखते रहे। यह कार्रवाही में करीब 4 घण्टे चली।

इस कार्यवाही के बाद निगम आयुक्त राजीव मेहता ने ऐसे लोगों को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि जो सरकारी जमीन पर बदनीति से कब्जा करने की सोचते हैं, उन्हे बक्शा नही जाएगा। निगम आयुक्त ने कहा है कि जो व्यक्ति नगर निगम की जमीन पर कब्जा करेगा, उसके खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408 के तहत कार्रवाही की जाएगी।

निगम की टीम में डीटीपी शाखा के जिन कर्मचारियों ने सहयोग दिया, उनमें अविनाश शर्मा, ललित, कृष्ण, कुलदीप, कपिल, सोहनवीर, पंकज तथा विनोद शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *