Breaking News
Home / Gita Mahotsav / गीता जयंती मेले में मिट्टी के बर्तनों की धूम

गीता जयंती मेले में मिट्टी के बर्तनों की धूम

कुरुक्षेत्र, 15 दिसम्बर   अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर चल रहे सरस मेले में मिट्टी बर्तन की खरीददारों के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। लोगों अब मिट्टी के बर्तन लुभा रहे हैं। स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का खूब रुझान देखने को मिला। विशेषतौर पर मिट्टी के बर्तनों की अच्छी-खासी मांग रही। आज उपरोक्त स्टाल हरियाणा माटी कला बोर्ड के मैम्बर रामकुमार रंबा ने गीता जयंती पर लगे स्टाल का अवलोकन किया तथा लोगों को अपने घरों में मिट्टी के बर्तन प्रयोग करने की सलाह दी। रंबा ने बताया कि मिट्टी का तावाकटोरीकसोरेहांडी आदि के बारे बताया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पुरानी परम्परा को जारी रखने के लिए संस्थाएं अब आगे आ रही हैं। प्रदेश में जगह-जगह लगने वाले मेलों में अब हरियाणवीं संस्कृति को भी दर्शाने का जो प्रयास किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। हाथों से बने बर्तन के अलावा प्रदेश के खान-पान को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *