Breaking News
Home / Events / गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में सोमवार को प्रात: 11 बजे सेमिनार का होगा आयोजन

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में सोमवार को प्रात: 11 बजे सेमिनार का होगा आयोजन

करनाल 24 मार्च: गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 25 मार्च को प्रात: 11 बजे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में सेमीनार आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस सेमीनार में विश्व प्रसिद्घ वक्ताओं द्वारा गुरु गं्रथ साहिब की शिक्षाओं का प्रवचन किया जाएगा।

यह जानकारी एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले सेमिनार को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि श्रद्घालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव डीएस ढेसी के अलावा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक समीर पाल सरो उपस्थित रहेंगे तथा वक्ताओं में इंग्लैंड से डॉ0 हरजिन्द्र सिंह दिलगीर, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ0 जागीर सिंह, चंडीगढ़ से सुरजीत सिंह पत्तर, दि ट्रिब्यून के सीनियर एसोसिएट एडिटर रुपिन्द्र सिंह, चंडीगढ़ से आत्मजीत शामिल होंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *