Breaking News
Home / Uncategorized / ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो में जरा सी भी कोताही नहीं होगी सहन: सुनहेड़ी

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो में जरा सी भी कोताही नहीं होगी सहन: सुनहेड़ी

कुरुक्षेत्र 24 दिसम्बर जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो को तेजी के साथ पूरा किया जाए और सरकार की योजनाओं के अनुसार जो विकास कार्य चल रहे है उन विकास कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाया जाए। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वे सोमवार को पंचायत भवन में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिप गुरदयाल सुनहेड़ी ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यो को लेकर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और इस फीडबैक रिपोर्ट के अनुसार विकास कार्यो में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के 20 स्वास्थ्य केन्द्रों की मुरम्मत का कार्य शीघ्र किया जाए और 20 आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा 14 बस क्यू शैल्टर के कार्यो में भी तेजी लाए जाए। इतना ही नहीं जो विकास कार्य शुरु नहीं हुए है उन कार्यो को तुरंत प्रभाव से शुरु किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की तरफ से जारी की गई राशि से विकास कार्य शीघ्र शुरु किए जाए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *