Breaking News
Home / Uncategorized / ग्रामीण जल संरक्षण अभियान को अब जल शक्ति अभियान के नाम से जाना जाएगा

ग्रामीण जल संरक्षण अभियान को अब जल शक्ति अभियान के नाम से जाना जाएगा

इंद्री/करनाल 12 जुलाई: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए गए ग्रामीण जल संरक्षण अभियान को अब जल शक्ति अभियान के नाम से जाना जाएगा। अभियान में गांव में खुले चल रहे सभी नलों पर टेप लगवाने का काम, असुरक्षित कनेक्शनों को ठीक करवाने व सभी प्रकार की लीकेज को ठीक करवाने का काम करवाया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जिला सलाहकार नेहा शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जल संरक्षण टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए जल शक्ति अभियान में भी पूर्ण रूप से काम करेगी। उन्होंने बताया कि निरंतर घटते हुए जल स्तर को देखते हुए यदि आज के दौर में सभी लोगों ने मिलकर जल बचाने के सामूहिक प्रयास नहीं किए तो आने वाले दौर में पीने का स्वच्छ पानी मिल पाना हमारे लिए एक भयंकर समस्या हो जाएगी। इसलिए आज हम सब जनप्रतिनिधि अधिकारियों वह आम जनता की जिम्मेदारी बनती है कि हम सामूहिक रूप से मिलकर पीने के पानी को बचाने के प्रयास करें क्योंकि लगातार पीने के पानी की बर्बादी के कारण दोहन बढ़ता जा रहा है और करनाल का कुछ हिस्सा उसकी वजह से आज डार्क जोन में आ गया है। इसी प्रकार हम पीने के पानी की बर्बादी को करते रहे तो आने वाले समय में करनाल पूरा जिला डार्क जोन में आ सकता है और हमारे लिए पीने के पानी के गंभीर संकट आ सकते हैं।

बारिश के पानी को रिचार्ज करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपने कार्यालय की छत के पानी को रिचार्ज करने का सिस्टम लगाएगा। इसके साथ साथ घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करके घर के प्रयोग किए हुए पानी को सोकेज फिट के माध्यम से रिचार्ज करवाने का काम भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ अभियान में पीने के पानी की गुणवत्ता को भी चैक किया जाता है ताकि किसी भी काम में किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए और आम जनता को स्वच्छ और शुद्ध पानी मिल सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *