Breaking News
Home / Uncategorized / ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार नेशनल लेवल माॅनिटरिंग टीम ने किया जिला करनाल के गांवो में विकास कार्यों का निरीक्षण

ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार नेशनल लेवल माॅनिटरिंग टीम ने किया जिला करनाल के गांवो में विकास कार्यों का निरीक्षण

करनाल, 27 फरवरी: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर स्थिति का जायजा लेने के लिए नेशनल लेवल माॅनिटरिंग टीम जिला करनाल के चयनित खण्डों में करवाएं जा रहे कार्यों की जांच कर रही है। यह टीम 23 फरवरी से जिला की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का जायजा ले रही है जो 2 मार्च तक अपना कार्य करेगी।
एनएलएम की टीम ने बुधवार को खण्ड इन्द्री के भादसो, बुढनपुर खालसा तथा इन्द्रगढ़ में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने भादसों में ग्राम सचिवालय, काॅमन सर्विस सैन्टर के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए मकानो का औचक निरीक्षण किया। वहीं टीम द्वारा ग्राम पंचातय इन्द्रगढ़ में मनरेगा स्कीम से किए गए विकास कार्यों, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से बनवाए गए शौचालयों, बुढापा पेंशन लाभार्थियों से बात की तथा ग्राम पंचायत का रिकाॅर्ड भी चैक किया।
टीम ने खण्ड इन्द्री की ग्राम पंचायत बुढनपुर खालसा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात-चीत की, मनरेगा स्कीम का रिकार्ड चैक किया तथा अन्य कंई विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
खण्ड करनाल की 4 ग्राम पंचायत में कर चुके है टीम के सदस्य निरीक्षण
टीम के सदस्य शलेन्द्र कुमार तथा मनोज दीक्षित ने बताया कि इससे पहले वह खण्ड करनाल की चार ग्राम पंचायतो मोहिदीनपुर, बजीदपुर, नलवी कलां तथा रावंर में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, समाजिक सुरक्षा एवं बुढापा पंेशन योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना इत्यादि योजनाओं के बुनियादी सत्यापन का कार्य फिल्ड में कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिला की 7 ग्राम पंचायतो का निरीक्षण किया जा चुका है। इसके बाद टीम खण्ड घरौंडा के अराईपुरा, कैरवाली, मलिकपुर ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी।
टीम के सदस्यों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की ओर से राजीव कुमार शर्मा, सहायक समन्वयक (टी), विक्रम सिंह एबीपीओ, एसईपीओ राज सिंह, जोगिन्द्र कम्बोज, खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक के साथ-साथ ग्राम सचिव तथा अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *