Breaking News
Home / Uncategorized / घरौंडा, करनाल व नीलोंखेड़ी के एक दर्जन गांवो का दौरा कर इनमें बनाए गए सोखता गढे, जल के पुन प्रयोग के लिए जल संग्रहण विकास परियोजनाएं, रेन वाटर हार्वेस्टरों का निर्माण सघन पौधा रोपण तथा परम्परागत जलाशयों के रखरखाव जैसे कार्या का निरिक्षण किया

घरौंडा, करनाल व नीलोंखेड़ी के एक दर्जन गांवो का दौरा कर इनमें बनाए गए सोखता गढे, जल के पुन प्रयोग के लिए जल संग्रहण विकास परियोजनाएं, रेन वाटर हार्वेस्टरों का निर्माण सघन पौधा रोपण तथा परम्परागत जलाशयों के रखरखाव जैसे कार्या का निरिक्षण किया

करनाल 21 अगस्त, भारत सरकार के स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण मत्रांलय की सयुक्त सचिव एवं जल शक्ति अभियान की करनाल जिला के लिए केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी रेखा शुखला ने बुधवार को जिला के घरौंडा, करनाल व नीलोंखेड़ी के एक दर्जन गांवो का दौरा कर इनमें बनाए गए सोखता गढे, जल के पुन प्रयोग के लिए जल संग्रहण विकास परियोजनाएं, रेन वाटर हार्वेस्टरों का निर्माण सघन पौधा रोपण तथा परम्परागत जलाशयों के रखरखाव जैसे कार्या का निरिक्षण किया और अधिकारियों के साथ गत मास मे अपने करनाल दौरे के दौरान जल संचयन के लिए उन कार्यो की समीक्षा की जिनके निर्देश दिए गए थे। उनके साथ पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता जिला वन राजिक अधिकारी तथा सम्बधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने सबसे पहले घरौंडा खंड के गांव बसताड़ा हसनपुर तथा झिंवरेड़ी गांव का भ्रमण किया और वहां बनाए गए सोखता गढ््ढों को देखा। इसके पश्चात करनाल खण्ड के गावं खरकाली व भुसली में जल संग्रहण परियोजनाओ का निरक्षण किया तथा इसी खण्ड के गावं रांवर में रेन वाटर हारर्वेस्टर तथा सरफाबाद माजरा में वन विभाग द्वारा करवाए गए सघन पौधारोपण कार्यक्र मो का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने करनाल खण्ड के दरड़ व संगोहा गांव में जल सग्रंहण विकास कार्यक्रमो का निरीक्षण किया।

अपने दौरे के दौरान रेखा शुक्ला ने निलोखेडी खण्ड के गांव बेड़साल तथा ख्वाजा अहमदपुर का भी भ्रमण किया और इन गांवो में परम्परागत वाटर बॉडी यानी जलाशयों का पुर्नउद्घार कर उनमें जल संचय के कायों को देखा। उन्होनें उपरोक्त सभी कार्यो का निरीक्षण कर हालाकि संतुष्टी जाहिर की लेकिन गंाव में भूमिगत पेयजल क ी बर्बादी को रोकने तथा जल के सदुपयोग के लिए शत प्रतिशत नलों पर टूंटिया लगाने के निर्देश दिए।
बता दें कि जल शक्ति अभियान की के न्द्रीय प्रभारी अधिकारी रेखा शुक्ला अपने तीन दिवसीय करनाल दौरे के दौरान, सम्बधित अधिकारियों के साथ जिला के असंध निसिंग, घरौंडा करनाल व निलोखेडी, खण्डों के विभिन्न गांव मेंं में उपरोक्त कार्यो के साथ साथ फाइव पोंड सिस्टम को देखेंगें तथा शहरी क्षेत्र के सैक्टर 6, सैक्टर 12, माडल टाउन व सैक्टर 13 मेें बनवाए गये रेन वाटर हारवेस्टरों का निरीक्षण भी करेंगीं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *