Breaking News
Home / Uncategorized / चुनाव को शांति पूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

चुनाव को शांति पूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

कैथल, 4 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि 17वीं लोकसभा आम चुनाव को शांति पूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला में सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निपटान किया जा रहा है। अब तक 13 शिकायतें सी-विजिल पर प्राप्त हुई, जिनका निपटान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने वाले प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू की जाएगी, जोकि 23 अप्रैल तक होगी। इसके बाद 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, 26 अप्रैल तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापिस लिए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कोई भी संबंधित उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख रुपए तक की धनराशि खर्च कर सकता है। प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक नकद लेन-देन किया जा सकता है। उम्मीदवार 10 हजार रुपए से अधिक की अदायगी ऑनलाईन करनी होगी। यदि कोई निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार रुपए की धनराशि जमा करवानी होगी। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंध रखता है तो उसे 12 हजार 500 रुपए की राशि सिक्योरिटी के रूप में जमा करवानी होगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला में सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना दृढ़ता से की जा रही है। सी-विजिल पर जो भी शिकायत डाली जाए, उसकी लाईव फोटो होनी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जिला कैथल में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपमंडलाधीश ईशा कंबोज हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपमंडलाधीश संजय कुमार हैं तथा कलायत विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *