Breaking News
Home / Uncategorized / चुनाव गीतों से प्रत्येक नागरिक को वोट डालने के लिए किया जाएगा जागरुक: उमाशंकर

चुनाव गीतों से प्रत्येक नागरिक को वोट डालने के लिए किया जाएगा जागरुक: उमाशंकर

कुरुक्षेत्र 15 अप्रैल अम्बाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के महाउत्सव में 12 मई के दिन प्रत्येक नागरिक को वोट डालने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन व जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कुरुक्षेत्र के कलाकारों द्वारा तैयार किए दो गीतों के माध्यम से कुरुक्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा। इन गीतों के माध्यम से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर 12 मई को वोट डालने का काम करे।
अम्बाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर को लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई चुनाव रागिनी सीडी का विमोचन करने के उपरांत अधिकारियों को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले अम्बाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने चुनाव रागिनी सीडी का विधिवत रुप से विमोचन किया और सभी समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से 12 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। इस कार्यक्रम से भी पहले अम्बाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर, जला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम अश्विनी मलिक ने थानेसर खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोबिंदगढ़ के बूथ नम्बर 88, 89 और 90 का औचक निरीक्षण किया।

आयुक्त ने कहा कि सभी बूथों पर दिव्यांग जनों के लिए मापदंडों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ बूथों का निरीक्षण करेंगे और जहां भी कोई कमी है, उसे तुरंत पूरा करेंगे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से कुरुक्षेत्र जिले के सभी बूथों पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है और सभी बीएलओ को भी आदेश दिए गए है कि बूथों को चैक करेंगे और कमियों को पूरा करवांएगे। अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए चुनाव रागिनी और कई लघु फिल्में भी तैयार की है। इन गीतों और फिल्मों के माध्यम से प्रत्येक जन को 12 मई के दिन वोट डालने के लिए जागरुक किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक, नगराधीश अनिल यादव, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग सहित विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *