Breaking News
Home / Politics / चुनाव प्रबंधों और सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया

चुनाव प्रबंधों और सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया

करनाल 16 दिसंबर,          नगर निगम चुनाव में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया व पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने निगम क्षेत्र में बनाए गए मतदान केन्द्रो पर चुनाव प्रबंधों और सुरक्षा इंतजामो के बीच चल रहे शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लिया। बता दें कि प्रात: साढे 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं में अपने मतदान के लिए मतदाता पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मतदाताओं की लम्बी कतारें लग गई, सभी अपने मताधिकार के लिए चुनावी रंग में दिखाई दिए। मतदान केन्द्रो से 100 मीटर और उससे अधिक की दूरी पर भिन्न-भिन्न प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए शामेआने, कुर्सियां व मेज और उनके आगे पब्लिक की भीड़ एक चुनाव उत्सव का सा एहसास करा रहे थे।

  उपायुक्त ने मतदान केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात चुनाव डयूटी कर्मचारियों से मोक पोल करवाने, कितना पोल हुआ, कोई दिक्कत तो नहीं तथा सुपरवाईजऱी स्टाफ की चैकिंग जैसी बातें पूछकर उनकी जानकारी ली। पीठासीन अधिकारी से विजीटिंग शीट देखकर  हस्ताक्षर किए।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *