कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी: सलारपुर रोड़ पर स्थित गीता स्कूल के गेट से हजारों की संख्या में छात्र प्रतिदिन स्कूल आते हैं जिसमें से काफी छात्र बाईकों पर आते हैं और ये छात्र अपनी बाईकें स्कूल के अन्दर न ले जाकर बाहर सडक़ पर ही दुकानों के आगे खड़ी कर देते हैं जिससे दुकानदारों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ता है और सारा दिन सडक़ पर ट्रैफिक जाम लगे लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम से निकटवर्ती लड़कियों के कालेज में आने जाने वाली छात्रों को भी वहां से निकलने में भारी परेशानी होती है। सलारपुर रोड़ स्थित बारबी कलैक्शन के मालिक जगदीश लाल ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आते हैं तो अक्सर उनकी दुकान के आगे बाईकों की लाईन लगी होती है जिससे दुकान का शटर तक उठाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार का हाल दूसरे दुकानदारों का भी है जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होती है और छात्रों को रोकने पर लड़ाई झगडे का अन्देशा भी बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस बारे कई बार जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि स्कूल प्रशासन व जिला प्रशासन इस समस्या का समाधान निकालें ताकि दुकानदारों के साथ साथ लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़ें।
Post Now India Post Now India