Breaking News
Home / Social / जगदंबा सेवा समिति करेगी सीनियर सिटीजन टिफिन सेवा आरंभ

जगदंबा सेवा समिति करेगी सीनियर सिटीजन टिफिन सेवा आरंभ

कुरुक्षेत्र, 1 सितंबर। जगदंबा सेवा समिति द्वारा काली कमली आश्रम के वैष्णवी मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को मासिक भंडारा एवं कन्या पूजन किया गया। समिति के प्रधान अशोक गर्ग एवं मनोज गुप्ता ने बताया कि अन्नदान को सर्वोपरि मानते हुए संस्था द्वारा प्रत्येक महीने के पहले रविवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित ज्योति प्रकाश उनियाल ने समिति के सभी सदस्यों से मां भद्रकाली का पूजन करवाकर 56 भोग प्रसाद लगाए गए। उसके पश्चात मां अन्नपूर्णा को भोग लगाकर कन्या पूजन एवं भंडारा आरंभ हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों की मासिक बैठक भी संपन्न हुई , जिसमें संस्था के पिछले कार्यों की समीक्षा करके सहयोगियों को प्रोत्साहित किया गया । गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र ही शहर में सीनियर स‌िटीजन निशुल्क टिफिन सेवा आरंभ की जाएगी,जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जो खाना बनाने में असम‌र्थ हैं और अपने बच्चों से अलग रहते हैं उन्हें यह सेवा प्रदान की जाएगी।इस मौके पर भंडारें में सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विकास सिंगला, सोम सिंधवानी, सुरेश गर्ग, राजेश गोयल, राजबीर शर्मा, मास्टर सतपाल गुप्ता, प्रमोद, संजय, अनिल, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुखविंद्र, राहुल नरवाल, मनीष गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, नीरज गुप्ता, राजपाल कश्यप, राघव, नमन, लक्ष्य,हिमांशु कपूर, अंजलि गौड़, सीमा शर्मा व नेहा कत्याल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *