Breaking News
Home / Uncategorized / जल शक्ति अभियान के लिए सभी उपायुक्त करें एक्शन प्लान तैयार: मुख्य सचिव केशन आनंद अरोड़ा

जल शक्ति अभियान के लिए सभी उपायुक्त करें एक्शन प्लान तैयार: मुख्य सचिव केशन आनंद अरोड़ा

करनाल 11 जुलाई, हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने गुरूवार को चण्डीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय हस्तक्षेप कर जल संरक्षण के लिए कारगर उपाय करें। इसके लिए सभी उपायुक्त एक्शन प्लान तैयार कर उसे जल संरक्षण योजना के साथ समेकित करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सिंचाई व कृषि जैसे विभागों का सहयोग लिया जाए तथा आई.ई.सी. गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ नेहरू युवा केन्द्र व एन.एस.एस. के वॉलिंयटर्स को साथ जोडक़र इसे जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जानी प्रस्तावित है, जिसमें विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं जल संरक्षण के लिए अहम योगदान दे सकती हैं, जिनके माध्यम से जोहड़ों में उपलब्ध वेस्ट वाटर का अच्छे से प्रबंधन किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने आगे कहा कि जल संरक्षण के साथ प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक पौधे लगवाए जाएं। शहरी क्षेत्रो में भी पौधारोपण कार्यक्रम किए जाएं। पौधागिरी के कार्यक्रम को अलग से जारी रखें। पौधा लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है।

करनाल के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रैंस में बताया कि जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जल संरक्षण हेतु जिला कार्य योजना तैयार कर ली गई है और इसके अनुसार ही कार्य करेंगे। जल संरक्षण के लिए सभी पंचायतों को जोड़ा जाएगा। पहचान किए गए गांवों में थ्री व फाईव पौंड सिस्टम के कार्य मुकम्मल किए जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रैंस में एडीसी अनिश यादव, एसीयूटी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव डी.डी. महेश्वरी भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *