करनाल 19 जुलाई, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2019 तक भर सकते है। प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी 2020 को प्रात:11:30 बजे से 13:30 बजे तक होगी।
यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा के प्राचार्य जशराम सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सत्र 2019-20 में जिला करनाल के सरकारी मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा योजना विद्यालय की कक्षा 05 में अध्ययनरत अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होगें, छात्र का जन्म 01 मई 2007 से 30अप्रैल 2011 के मध्य का होना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्र कोटे के अन्तर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि उसने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय विशेष शिक्षा येाजना विद्यालय से कक्षा 3, 4 व 5 में पूरे सत्र अध्ययन किया हो और वह उसमे उतीर्ण हो। अभ्यर्थी द्वारा केवल 2019-20 के शिक्षा सत्र मे ही कक्षा 5 उतीर्ण की हुई होनी चाहिए, सत्र 2020-21 मे कक्षा 6 मे वास्तविक प्रवेश इसी शर्त पर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह नि:शुल्क आवेदन पत्र निम्र स्थानो से प्राप्त किये जा सकते है- जिला शिक्षा अधिकारी जिला करनाल, करनाल जिले के सभी संबधित खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल के नाम शामिल है।
Post Now India Post Now India