करनाल 13 अगस्त, जिला करनाल में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट को प्रभावपूर्ण ढंग से लागू करने बारे चेयरमैन जिला समुचित प्राधिकारी एवं सिविल सर्जन करनाल डा0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें जिला न्यायवादी अशोक बागडी, कुलदीप सिंह उप जिला न्यायवादी, डा0 संजीग ग्रोवर, डा0 वन्दना बंसल, डा0 मुनीश परूथी व अन्य ने भाग लिया।
बैठक में पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र कुमार उप सिविल सर्जन ने एजेंडा वाइज सभी केस कमेटी के सम्मुख रखे। जिसमें एजेंडा वाइज कमेटी द्वारा निर्णय लिए गए। एनडीआरआई करनाल (केवल पशुओं का अल्ट्रासाउंड करने बारे), करनाल मानव सेवा संघ तथा अमृतधारा अस्पताल के मालिक डा0 राजीव गुप्ता की हत्या होने पर इस केन्द्र की उनके बेटे डा0 धु्रव के नाम पर पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत सर्वसम्मति से रजिस्ट्रेशन की गई। धवन अल्ट्रासांउड केन्द्र करनाल का पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के अन्तगर्त 5 वर्ष हेतु नवीनीकरण किया गया। डा0 प्रीति यादव रेडियोलोजिस्ट को विरक अस्पताल में चल रहे किरणदीप अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड करने हेतु स्वीकृति दी गई तथा डा0 साहिल चौधरी को किरणदीप अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड न करने बारे त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया और डा0 साहिल चौधरी को चौधरी अस्पताल करनाल में पूरा दिन अल्ट्रासाउंड करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
अमर अल्ट्रासाउंड केन्द्र असन्ध में डा0 बंटी कुमार को दस्तावेज पूरे होने उपरान्त इकॉकार्डियोग्राफी करने की स्वीकृति देने तथा उसके उपरान्त उनके केन्द्र की अल्ट्रासाउंड मशीन को डीसील करने बारे निर्णय लिया गया। विरेन्द्रा अस्पताल असन्ध में डा0 नम्रता डुडेजा का अल्ट्रासाउंड न करने बारे त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया तथा इस केन्द्र पर कोई भी अल्ट्रासाउंड आप्रेटर न होने के कारण इस केन्द्र की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने बारे निर्णय लिया गया। डा0 आर.आई सिंह का अर्पणा अस्पताल मधुबन में इकॉकार्डियोग्राफी न करने बारे त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है तथा आर.पी. वैल्टर अस्पताल बसताडा में इकॉकार्डियोग्राफी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई। अर्पणा अस्पताल मधुबन में इकॉकार्डियोग्राफी कर रहे डा0 कमल किशोर को अल्ट्रासाउंड मशीन बारे सभी दस्तावेज पूर्ण करने उपरान्त ही अनुमति प्रदान करने बारे निर्णय लिया गया।
आयोजित बैठक में डा0 के.बी. कंवर रेडियोलोजिस्ट को कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज व अस्पताल करनाल में अल्ट्रासाउंड आप्रेटर के तौर पर कार्य करने बारे अनुमति प्रदान की गई तथा पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत एक बहुत पुराने केस में माननीय न्यायालय द्वारा बरी करने उपरान्त माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर करने बारे फैसला लिया गया। मीटिंग में जिला के लिंग अनुपात 913 लड़कियां 1000 लडक़ों के पीछे मास जुलाई 2019 में हैं तथा मास जनवरी 2019 से मास जुलाई 2019 तक का लिंग अनुपतात 901 लड़कियां 1000 लडक़ों के पीछे हैं। सभी को कहा गया कि जिला के अन्दर कहीं पर भी कोई अल्ट्रासाउंड सैंटर या कोई अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कर रहा है तो उसकी सूचना सिविल सर्जन करनाल अथवा उप सिविल सर्जन पीएनडीटी करनाल को दें ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करने वालों को पकड़ा जा सके और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध पर रोक लगाकर लिंग अनुपात बढ़ाया जा सके।
Post Now India Post Now India