करनाल, 19 मार्च: जिला कर बार एसोसिएशन के चुनाव 5 अप्रैल को होंगे। इन चुनावों के लिए प्रवेश शर्मा को मुख्य रिटर्निंग अधिकारी तथा नवनीत अरोड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि 22 मार्च तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जांएगे। 25 मार्च को चुनाव लडऩे वाले सदस्य अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। आज संजय मदान ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि संदीप गर्ग और सुरेन्द्र भारती ने सचिव पद के लिए तथा सुमित बठला ने सहसचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिला कर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ट अधिवक्ता संजय अरोड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल को समूचे पंजाब और हरियाणा के सभी जिलों में कर बार एसोसिएशन के चुनाव करवाए जा रहे है। करनाल कर बार एसोसिएशन के करीब 140 सदस्य प्रधान समेत अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों का चयन करेंगे। उन्हेाने कहा कि प्रवेश शर्मा तथा नवनीत अरोड़ा की देखरेख में यह चुनाव सम्पन्न होगे।
Post Now India Post Now India