कैथल, 4 मई: उपायुञ्चत डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में गत शुक्रवारतक 7 लाख 21 हजार 263 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
डॉ. प्रियंका सोनी ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला में गेहूं की कुल आवक में से 2 लाख 49 हजार 450 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 2 लाख 4 हजार 447 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, एक लाख 81 हजार 734 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा 85 हजार 510 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया है। इसके अलावा हैफे ड कॉमर्शियल द्वारा भी 122 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। उपायुक्त ने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेत में शेष बचे फसल अवशेषों को आग न लगाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा करने से जानमाल का नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, भूमि की उर्वरा शञ्चित कमजोर होती है तथा पशुओं के लिए चारे की कमी होती है। इन अवशेषों को भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा शञ्चित को बढ़ाया जा सकता है।
Post Now India Post Now India