Breaking News
Home / Uncategorized / जिला के सभी सीएससी में शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

जिला के सभी सीएससी में शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 21 फरवरी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की शुरुआत जिला के सभी करीब 650 सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से कर दी गई है। असंगठित क्षेत्र जैसे, स्ट्रीट वैंडर, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, घरेलू नौकर, खेती-बाड़ी मजदूर, बीड़ी बनाने वाले, हैंडलूम श्रमिक, धोबी, चमड़े का कार्य करने वाले आदि वो सभी श्रमिक इस योजना के पात्र हैं जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष तक है और मासिक आय15000 रुपये तक है।
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मिक जो आयकर दाता नही है और ईपीएफ/, ईएसआईसी, एनपीएस आदि से ना जुड़े हों, अपने निकटवर्ती सीएससी सेंटर के माध्यम से इस योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना में आवेदन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मासिक अंशदान जमा करवा कर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है। सरकार की योजना के अनुसार यह अंशदान 60 वर्ष की आयु तक जारी रहेगा तथा इसके बाद पंजीकृत श्रमिकों को 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
श्रम विभाग की सहायक आयुक्त नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि सरकार की यह गरीब परिवारों के प्रति बड़ी सौगात है। सरकार ने इस योजना की शुरूआत 15 फरवरी से की थी परन्तु करनाल जिले में 17 फरवरी से सभी 650 सीएससी में शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र से संबंधित श्रमिकों को जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।  उन्होंने जिले के सभी पात्र श्रमिको से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपनी निकटवर्ती सीएससी पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *