Breaking News
Home / Uncategorized / जिला प्रशासन की ओर से सभी कॉमन सर्विस सैन्टरों के संचालको को प्रशिक्षण दिया गया

जिला प्रशासन की ओर से सभी कॉमन सर्विस सैन्टरों के संचालको को प्रशिक्षण दिया गया

करनाल 28 अगस्त: जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय पंचायत भवन में बुधवार को कॉमन सर्विस सैन्टर के जिला प्रबंधक विनोद शर्मा द्वारा फैमली आईडी, प्रधानमंत्री किसान पैशन योजना, परिवार समृद्घि योजना व बीपीएल राशन कार्ड के बनाने के कार्य में तेजी लाने व गुणवता के साथ कार्य करने के उद्देश्य से जिले के सभी कॉमन सर्विस सैन्टरों के संचालको को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें करीब 130 प्रतिभागीयो ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान विनाद शर्मा ने प्रोजैक्टर के माध्यम से कॉमन सर्विस सैन्टर के संचालकों को फैमली आईडी को कैसे बनाया जाना है, एक पोर्टल पर लाईव ट्रेनिग दी गई। इसके साथ-साथ परिवार समृद्घि योजना, प्रधानमंत्री किसान पैशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं को दूर किया गया। उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी पात्र व्यक्तियों को कोई दिकत न आने दे और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुचायां जाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों ने स्र्माट हब, बैंक क्रे डिट कार्ड तथा कैश लैस योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और कहा कि नैट बैंकिग से आप घर बैठे बैंक की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *