कुरुक्षेत्र: पंच तत्व स्पिरिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की और से बाल भवन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय तनाव रहित परीक्षा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे ट्र्स्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी ज्योतिषाचार्य ने परीक्षा के समय में होने वाले तनाव से निजात पाने के उपाय छात्रों को बताए। उन्होंने बताया कि शरीर के कुछ अंगो पर दबाव डालने से तनाव से मुक्ति मिलती है। और इन्सान तनाव मुक्त हो सकता है। सचिन गाबा ने क्वाण्टम जंपिंग के बारे में जानकारी दी तथा इस वर्कशॉप का आयोजन करने में जिला बाल कल्याण अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह महिपाल शर्मा , एडवोकेट राकेश नांदल , किरण मेहरा, स्वाति पाहवा, अनिता गिरधर, शशि कुमारी, ममता मदान, सुनीता कपूर , ममता मदान, सपना गोजरा, रजनी शर्मा ने अपना योगदान दिया।
Post Now India Post Now India