Breaking News
Home / Uncategorized / जिला में अवैध शराब व अवैध धन की आवाजाही न हो सके ताकि कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान हेतू मतदाताओं को धन या शराब का लालच न दे सके

जिला में अवैध शराब व अवैध धन की आवाजाही न हो सके ताकि कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान हेतू मतदाताओं को धन या शराब का लालच न दे सके

कैथल, 24 अप्रैल ( ) पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी नाकों पर तैनात पार्टियां 24 घंटे गंभीरता से डियूटी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिला में अवैध शराब व अवैध धन की आवाजाही न हो सके ताकि कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान हेतू मतदाताओं को धन या शराब का लालच न दे सके।

पुलिस अधीक्षक लघु सचिवालय स्थित सभागार में लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों व विभिन्न टीमों के प्रमुखों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में 17 स्टैटिक सर्विलैंस टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों पर सख्त नजर रख रही हैं। इसके अलावा 12 उड़न दस्ते एवं 33 पैट्रोलिंग पार्टियां व मादक पदार्थ रोधक दस्ते गठित किए गए हैं। उन्होंने इन टीमों के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर टीम यह सुनिश्चित करें कि हर नाके पर प्रतिदिन कम से कम 400 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए तथा सभी वाहनों की चैकिंग की रिकॉर्डिंग की जाए तथा पूरा विवरण भी रखा जाए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को वितरित करने हेतू रखी जाने वाले अवैध शराब के स्टोर बारे भी जानकारी हासिल करें तथा समय पर उचित कार्रवाई करें ताकि कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस उपाधीक्षकों, एसएचओ व पैट्रोलिंग पार्टियों द्वारा नाकों पर की जा रही वाहनों की चैकिंग पर नजर रखी जाएगी। वाहन चैकिंग के लिए नाके के पास पर्याप्त जगह की पहचान की जाए ताकि चैकिंग के दौरान अन्य राहगिरों को परेशानी न हों। चैकिंग के लिए हर टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वे स्वयं भी इन नाकों पर वाहन चैकिंग का निरीक्षण करेंगे। वाहन चैकिंग के लिए टीम में शामिल जवानों को इनकी डियूटी अच्छी तरह समझाएं ताकि वाहन चैकिंग में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन की डिक्की व डैश बोर्ड की गहनता से जांच की जाए तथा डिक्की में रखे अतिरिक्त टायर स्टैपनी की भी सही जांच की जाए। इसके अलावा खिड़कियों व सीटों के नीचे भी गहनता से जांच की जाए। ताकि कोई व्यक्ति अवैध धन, मादक पदार्थ आदि ले जाकर मतदाताओं में वितरित न कर सके। जिला प्रशासन द्वारा इन टीमों के साथ नियुक्त किए गए सिविल अधिकारियों की अनुपस्थिति रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भिजवाई जाए।

वसीम अकरम ने कहा कि जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा आम चुनाव के दौरान नजर बनाए रखने के लिए एक-एक उप पुलिस अधीक्षक को इंचार्ज नियुक्त किया गया है तथा इनके साथ एक-एक निरीक्षक को सहायक निरीक्षक भी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के साथ पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नाका इंचार्ज व फ्लाईंग स्क्वैड समीपवर्ती पुलिस चौकी या थाना सीआईए की सम्पर्क में रहें। कोई भी टीम किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार से किसी प्रकार की सुविधा न ले। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी टीमें के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी थाना व चौकी इंचार्ज यह सुनिश्चित करें कि 25 अप्रैल तक सभी लाईसैंससुदा हथियार व असलहा जमा करवाया जाए करवाए जाए। उन्होंने कहा कि वे दुष्चरित्र, भगोड़े घोषित व्यक्तियों, अवैध शराब व अवैध धन की आवाजाही पर पैनी नजर रखें तथा अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के रिटनिंग अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक के दौरा के दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के हिदायतों अनुसार ही अपनी डियूटी का निर्वहन करती है। सभ अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी डियूटी का ईमानदारी व गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर तैनाती होती है। पुलिस बल की डियूटी होती है कि वह मतदान केंद्र पर व्यवस्थित रूप से पंक्तियां बनवाकर मतदाताओं को खड़ा करें तथा मतदाताओं के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति मतदान केंद्र परिसर में मौजूद न रहे। राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवार द्वारा मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का बैनर या फ्लैक्स या बूथ न बनाया जाए। केवल पीठासीन अधिकारी के अनुरोध के बाद भी पुलिस पर मतदान केंद्र में प्रवेश कर सकता है। चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह ने भी चुनाव से संबंधित विशेष जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, कुलभूषण, कुलवंत सिंह व प्रमोद कुमार के अतिरिक्त अन्य संबंधित टीमों के प्रभारी, थाना और चौकी इंचार्ज, उड़न दस्ते तथा पैट्रोलिंग पार्टियों के प्रभारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *