कुरुक्षेत्र। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाप्रधान एन.डी गुप्ता ने कहा है कि जींद उपचुनाव मे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार विनोद आश्री जीतकर विधानसभा पहुंचेंगें। वे शुक्रवार को सेक्टर 3 स्थित सांसद राजकुमार सैनी निवास पर बातचीत कर रहे थे। एनडी गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग हरियाणा में रही सभी सरकारों से दुखी हैं। अब लोग सांसद राजकुमार सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। एनडी गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला के भविष्य को खराब करने के लिए उन्हे जींद चुनाव मे उतारने का कार्य किया है। वहीं जजपा ने भी दिग्विजय पर अपना दंाव खेला है लेकिन इनेलो व जजपा की फूट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री भारी बहुमत से जीतेंगें। एनडी गुप्ता ने कहा कि जींद वही क्षेत्र है जहां राजकुमार सैनी की रैली मे लाखों लोग पहुंचे थे व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में कुर्सिंया खाली रह गई थी व शाह की रैली में भाजपा के मंत्री किराए के लोगों को रैली में लाने की विडियो वायरल हुई थी। आज प्रदेश की जनता भाजपा व अन्य पार्टियों के शासन से तंग आ चुकी है। राजकुमार सैनी 36 बिरादरी के नेता उभर कर लोगों के बीच आ रहे हैं व राजकुमार सैनी को लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
Post Now India Post Now India