कुरुक्षेत्र, 1 मई। समाजसेवी संस्था जेसीआई क्लब के सदस्यों ने देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित संसद भवन और संग्रहालय का अवलोकन किया। जेसीआई कुरुक्षेत्र के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि जेसीआई ग्वालियर ओएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत देश भर के विभिन्न शहरों में जनहित कार्य कर रही जेसीआई संस्थाओं के लगभग 250 सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा का अवलोकन किया। जेजे चेयरमैन कविता सोनी के नेतृत्व में देशभर के विभिन्न शहरों से आए जेसीआई परिवार से जुड़े पुरुष, महिला एवं बाल सदस्यों का लोकसभा एडवाइजर रघुनंदन शर्मा जो कि बीपीएसटी के चेयरमैन भी हैं, ने उचित मार्गदर्शन किया। इस दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने संग्रहालय का भी अवलोकन किया। सभी जेसीआई सदस्यों ने सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन भी संसद भवन परिसर में ही किया। दीपक चोपड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेसीआई के 10 सदस्यों ने इस आयोजन में शिरकत की। सभी सदस्यों के लिए ये एक यादगार अनुभव रहा। कुरुक्षेत्र जेसीआई परिवार की ओर से दीपक चोपड़ा, विवेक भारद्वाज, डॉ. माधविका मदान, विकास गोयल, चिराग चोपड़ा, दीया चोपड़ा, अनंत मदान, अनिरुद्ध गोयल, नरेश शर्मा, जन्नत चोपड़ा ने भाग लिया।
फोटो : संसद भवन का अवलोकन करते जेसीआई के सदस्य।
Post Now India Post Now India