कुरुक्षेत्र 18 जनवरी गीतास्थली ज्योतिसर में श्रीकृष्णा सर्किट के तहत थीम पार्क में आधुनिकतम तकनीकी से महाभारत के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के इतिहास तमाम यादगार लम्हों को दिखाया जाएगा। इसके लिए थीम पार्क में 5 हाल बनाए जाएंगे, जिनमें आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करके महाभारत और कुरुक्षेत्र को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं ज्योतिसर में मेडिटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।
वे शुक्रवार को ज्योतिसर में श्रीकृष्णा सर्किट के तहत चल रहे निर्माण कार्यो और लाईट और सांउड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले टिलड़ा कम्पनी द्वारा करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे लाईट एंड साउंड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाईट एंड साउंड के कंट्रोल रुम, फांउडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यो का बारीकि से निरीक्षण किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने श्रीकृष्णा सर्किट के तहत बनाए जा रहे 5 हाल, मेडिटेशन हाल,थीम पार्क सहित अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है।
उन्होंने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर को एक विश्व पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्थल को दर्शनीय स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर फीडबैक रिपोर्ट हासिल कर रहे है, इसलिए श्रीकृष्णा सर्किट के तहत चल रहे निर्माण कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूरा करना होगा।
Post Now India Post Now India