Breaking News
Home / Religious / ज्योति नगर में 74वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया

ज्योति नगर में 74वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया

कुरुक्षेत्र, 4 मई समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा ज्योति नगर में 74वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक पूजा संजय तनेजा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। गोयल ने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक मंगलवार को ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं और दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार-रविवार को राजस्थान जाती है। जिन भक्तों को अपने निवास स्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान एंव संस्थानों में श्याम जी का संकीर्तन करवाना हो, वे संपर्क कर सकते हैं। ये संकीर्तन पूर्णत: नि:शुल्क होंगे। संकीर्तन में गायक ने श्याम जी एवं हनुमान जी के भजन सुनाए। मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे…., तूने इतना दिया है मेरे सांवरे, अब होता है गुजारा बड़े आराम से…., काली कमली वाला मेरा यार है… और छाएं काली घटाएं तो क्या उसकी छतरी के नीचे हूं मैं… इत्यादि भजनों पर श्रद्धालुओं की तालियों एवं जयकारों से वातावरण गूंज उठा। खाटू श्याम जी की आरती में भीम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *